
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर घायल
उत्तरकाशी।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड़ के समीप एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में स्कूटी सवार 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान सुनील पुत्र हरि बहादुर (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है। दुर्घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना आपातकालीन सेवा को दी गई।
घायल को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

