HTML tutorial

करंट लगने से दिव्यांग महिला की दर्दनाक मौत 

Pahado Ki Goonj

करंट लगने से दिव्यांग महिला की दर्दनाक मौत 

Uttarkashi Barkot 

तहसील बड़कोट अंतर्गत ग्राम सुनाल्डी में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय मीना देवी, पत्नी ऐन सिंह राणा, निवासी सुनाल्डी, करंट की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतका दिव्यांग थीं और उनके पति भी पैरों से दिव्यांग हैं। इस दुखद घटना से परिवार पर गहरा आघात पहुंचा है।

Next Post

डामटा के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगो कि मौत

डामटा के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगो की मौत । उतरकाशी । बडकोट । जनपद उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है। कॉलर द्वारा दी गई सूचना के अनुसार डामटा से लगभग डेढ़ किलोमीटर बड़कोट की ओर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर यमुना नदी में जा गिरी। वाहन में चालक […]

You May Like