HTML tutorial

21 फरवरी से शुरू होंगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं ।

Pahado Ki Goonj

21 फरवरी से शुरू होंगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं ।

देहरादून ।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। इस वर्ष प्रदेशभर में लगभग 2 लाख 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षाओं को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभागीय अधिकारियों, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख व्यवस्थाएं:
प्रदेशभर में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इनमें 156 केंद्र संवेदनशील और 6 केंद्र अति संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं।
संवेदनशील केंद्रों पर विशेष उड़नदस्तों की तैनाती और लगातार निगरानी के निर्देश।
परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक।
प्रश्नपत्रों की सुरक्षित आपूर्ति, संग्रहण और गोपनीयता पर विशेष ध्यान।
मंत्री ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे बिना तनाव के आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों को प्रोत्साहित करने की अपील की गई है, ताकि वे परीक्षा हॉल में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Next Post

कोतवाली धरासू में मासिक क्राइम मीटिंग सम्पन्न 16 पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को “मैन ऑफ द मंथ”

  कोतवाली धरासू में मासिक क्राइम मीटिंग सम्पन्न 16 पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को “मैन ऑफ द मंथ” उत्तरकाशी,। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा आज कोतवाली धरासू में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्राइम मीटिंग/मासिक सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में नशा उन्मूलन, अपराध नियंत्रण एवं लंबित […]

You May Like