HTML tutorial

देहरादून में गोलीकांड: आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश ।

Pahado Ki Goonj

देहरादून में गोलीकांड: आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश ।

देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्र में आज घटित गंभीर गोलीकांड की घटना के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक (गढ़वाल परिक्षेत्र) राजीव स्वरूप ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके की परिस्थितियों, उपलब्ध भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को निर्देश दिए कि घटना में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित की जाए। इसके लिए विशेष टीमों का गठन कर गिरफ्तारी हेतु सभी आवश्यक विधिक, तकनीकी एवं सर्विलांस संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाए।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनपद देहरादून के समस्त क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के साथ एक गोष्ठी भी आयोजित की गई। बैठक में हाल के दिनों में घटित आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित अनावरण एवं प्रभावी रोकथाम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Next Post

देहरादून में डबल एनकाउंटर: अर्जुन शर्मा हत्याकांड के शूटर 12–15 लाख की सुपारी पर गिरफ्तार

देहरादून में डबल एनकाउंटर: अर्जुन शर्मा हत्याकांड के शूटर 12–15 लाख की सुपारी पर गिरफ्तार   देहरादून में तिब्बती मार्केट के सामने कारोबारी अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शहरभर में […]

You May Like