HTML tutorial

विकसित भारत की ओर निर्णायक कदम: दूरदर्शी व जनकल्याणकारी बजट — माला राज्य लक्ष्मी शाह जानिए सभी समाचार

Pahado Ki Goonj

 

विकसित भारत की ओर निर्णायक कदम: दूरदर्शी व जनकल्याणकारी बजट — माला राज्य लक्ष्मी शाह

देहरादून/
केंद्रीय वित्त मंत्री आदरणीय श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा संसद में प्रस्तुत ‘विकसित भारत’ बजट आत्मनिर्भर, समावेशी एवं सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल है।
लोकसभा टिहरी गढ़वाल सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आर्थिक सुदृढ़ता, सामाजिक समरसता और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति का सशक्त माध्यम है, जो सबका साथ–सबका विकास के संकल्प को प्रभावी रूप से साकार करता है।
उन्होंने कहा कि इस बजट के तीन प्रमुख कर्तव्य—
आर्थिक विकास को गति, सामान्य नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार, तथा विकास के लाभ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना—देश को प्रगति के नए शिखर की ओर ले जाएंगे।

सांसद ने बताया कि निवेश, उद्योग, आधारभूत संरचना और रोजगार सृजन पर विशेष बल देकर युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए गए हैं। साथ ही गरीब, किसान, महिला, युवा एवं मध्यम वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता देकर सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को मजबूती प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और मजबूत आधार प्रदान करता है।
माला राज्य लक्ष्मी शाह जी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट देवभूमि उत्तराखंड के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति देगा।

अंत में उन्होंने माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को इस जनोन्मुखी, विकासोन्मुखी एवं राष्ट्रहितकारी बजट के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

आगे पढ़ें

टिहरी/दिनांक 01 फरवरी, 2026

‘‘न्याय पंचायत इडियान एवं क्वीली में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न‘‘

कल शनिवार को ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम के तहत तहसील टिहरी विकासखण्ड थौलधार की न्याय पंचायत इडियान एवं तहसील कीर्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत क्वीली में शिविर आयोजित किए गए।

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम के तहत तहसील टिहरी विकासखण्ड थौलधार क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत इडियान के रा.इ.का. मेण्डखाल पगारी में मुख्य विकास अधिकार वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, पीआरओ मा. मुख्यमंत्री मुलायम सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने शिविर में लोगों को कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराते हुए विभिन्न विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा।

नोडल अधिकारी/एई लोनिवि चम्बा अमित रूसिया ने बताया कि उक्त शिविर मंे विभिन्न विभागीय स्टालों पर 114 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 20 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमंे से 19 का मौके पर निस्तारण किया गया। प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 02 आवेदन प्राप्त किए गए गए, जबकि अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 113 लोगों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में प्रस्तुत किए गए मांग पत्र / शिकायते अधिकांश वन विभाग,राजस्व विभाग,जल निगम व जल संस्थान,लोक निर्माण विभाग,शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित रही। विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर सेवाएं प्रदान की गई, जिनमें स्वास्थ्य परीक्षण,आयुष्मान कार्ड निर्माण, जॉब कार्ड आवेदन,राशन कार्ड संशोधन, पशुपालन, कृषि उपकरण व दवा वितरण, पशुपालन सेवाएं एवं अन्य जन कल्याणकारी कार्य शामिल रहे।

जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल ने अवगत कराया धमाड़ी वार्ड के प्राथमिक विभिन्न विद्यालयों की मरम्मत,प्राथमिक विद्यालय किलवाण गाँव व कुम‌ईचली में अध्यापक नियुक्त करना,पीएचसी मैण्डखाल को अपग्रेड करना,सीएचसी कण्डीसौड़ में अल्ट्रासाउंड सुविधा की आवश्यकता है। गोबिंद सिंह रावत पूर्व प्रधान व भौ सिंह भंडारी,लाखीराम उनियाल पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने पेयजल निगम की मरम्मत की शिकायत दर्ज कराई।

पूर्व जेष्ठ प्रमुख रामलाल खंडूड़ी ने अपने क्षेत्र में आपदा से हुए नुक्सान का पुननिर्माण करने का प्रस्ताव रखा। व्यापार मंडल अध्यक्ष मैण्डखाल कृष्ण नौटियाल ने मैण्डखाल बाजार की समस्याओं को शिविर में रखा गया जिसका सीडीओ द्वारा निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। ग्राम पगारी सबिता भट्ट द्वारा अपनी ग्राम पंचायत की विभिन्न समस्याएं रखी गई। पूर्व प्रधान मंजरुवाल पुष्पा जुयाल ने जसकोट से मंजरुवाल तक सड़क निर्माण की मांग रखी।

शिविर में जीआईसी मैण्डखाल के छात्र छात्राओं के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्टों का सीडीओ एवं जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया एवं उनके द्वारा बनाए गए प्रोजेक्टों की सराहना की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कृषि यंत्र एवं दवाईयां खरीदें, दो महालक्ष्मी किट कविता देवी व सबिता देवी को प्रदान किए गए।

वही दूसरे कैंप, तहसील कीर्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत क्वीली के अन्तर्गत रा.इ.का. अछरीकुण में एसडीएम मंजू राजपूत की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह असवाल द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। नोडल अधिकारी/अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई शिवम सिंह रावत ने बताया कि शिविर मंे विभिन्न विभागीय स्टालों पर 356 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया, इसमें 59 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमंे से 23 का मौके पर निस्तारण किया गया। प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 41 आवेदन प्राप्त किया गया, जबकि अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 136 लोगों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

/टिहरी/दिनांक 01 फरवरी, 2026

“नई टिहरी में भूखंडों के म्यूटेशन कार्यों की समय-सीमा 15 दिन बढ़ी”

“जिलाधिकारी ने नगरवासियों से समय रहते नामांतरण कराने की अपील की ”

“पुनर्वास टिहरी में म्यूटेशन ड्राइव 15 दिन और बढ़ाई गई”

नई टिहरी शहर में भूखंडों के उत्परिवर्तन अर्थात नामांतरण/दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से संबंधित कार्यों को लेकर प्रशासन द्वारा राहत प्रदान की गई है। पुनर्वास निदेशक एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने म्यूटेशन कार्यों की समय-सीमा में 15 दिनों की अतिरिक्त वृद्धि करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि नई टिहरी शहर में सभी भूखंडों के म्यूटेशन एवं फ्लैट्स की रजिस्ट्री का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में पुनर्वास विभाग द्वारा 1 जनवरी 2026 से एक अभियान के तहत करीबन 150 लोगों से सम्पर्क किया, जिसमें 44 लोगों द्वारा अभी तक अपना म्यूटेशन कार्य हेतु अपने दस्तावेज तहसील टिहरी में जमा किये गये हैं, जिन्हें जांच हेतु पुनर्वास कार्यालय को भेजा गया है, जिन्हें जांचोंपरान्त तहसील टिहरी को आगे की कार्यवाही हेतु भेजा जायेगा।

अवगत कराया गया कि जिन लोगों द्वारा अभी तक उक्त कार्य नही किया गया है वे तहसील टिहरी में अपने दस्तावेज जमा कर उक्त योजना का लाभ ले सकते हैं।
बता दें कि अभी तक कई नागरिक विभिन्न कारणों से समय-सीमा के भीतर अपने दस्तावेज पूरे नहीं कर पाए थे, जिसको देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि नागरिकों को और अधिक समय दिया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने भूखंड संपत्ति का नामांतरण कराने से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी टिहरी ने नगर के समस्त निवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित अतिरिक्त समय-सीमा के भीतर अपने भूखंड संपत्तियों का म्यूटेशन अवश्य करा लें। म्यूटेशन न होने की स्थिति में भविष्य में संपत्ति से जुड़े कानूनी, प्रशासनिक अथवा सरकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।

प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि म्यूटेशन की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन करने वाले नागरिकों के मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह निर्णय जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि नई टिहरी शहर में संपत्ति संबंधी अभिलेख अद्यतन एवं सुव्यवस्थित किए जा सकें।

आगे पढ़ें

टिहरी/दिनांक 01 फरवरी, 2026

*‘अटल वयो अभ्युदय’ योजनान्तर्गत टिहरी में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान व सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

“जिलाधिकारी के निर्देशन में टिहरी में ‘अटल वयो अभ्युदय’ योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम”

“वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तिकरण की दिशा में पहल: टिहरी में ‘अटल वयो अभ्युदय’ योजना अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न”

जनपद टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में जिला समाज कल्याण विभाग, नई टिहरी द्वारा ‘अटल वयो अभ्युदय’ योजनान्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को उनके मौलिक अधिकार, सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाऐं, साइबर क्राइम से बचाव एंव स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिको को सहायक उपकरण छड़ी, कान की मशीन आदि वितरित किये गये।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग, नई टिहरी से उपस्थित उपनिरीक्षण रीना नेगी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम एंव वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले अन्य प्रकार के अत्याचार से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी आर्युवेद, नई टिहरी डॉ सत्यवीर सिंह रावत द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करने सहित आरोग्य दैनिक दिनचर्या में योग को सम्मिलित करने की जानकारी प्रदान की गई।

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों हेतु चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

इस कार्यक्रम में सहायक समाज कल्याण अधिकारी चम्बा मयंक थपलियाल, वरिष्ठ सहायक आकाश श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

टिहरी/दिनांक 01 फरवरी, 2026

“जिला सेवायोजन कार्यालय टिहरी के शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित‘‘

जिला सेवायोजन कार्यालय, टिहरी गढ़वाल के अधीनस्थ संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र, नई टिहरी में सत्र जनवरी 2026 से दिसम्बर 2026 तक एक वर्ष की अवधि हेतु हिन्दी आशुलिपि व्यवसाय तथा जनवरी 2026 से जून 2026 तक टंकण व्यवसाय हेतु छः माह का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।

जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव ने बताया कि उक्त पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को हिन्दी आशुलिपि, सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान, कम्प्यूटर ज्ञान तथा प्रतियोगी परीक्षाओं (ग्रुप ‘सी’) की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण हेतु हिन्दी आशुलिपि व्यवसाय में अधिकतम 20 अभ्यर्थियों तथा टंकण व्यवसाय में अधिकतम 33 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 10 फरवरी, 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से निःशुल्क प्रवेश-फार्म प्राप्त कर सकते हैं।

पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2026 निर्धारित है। आवेदन पत्र जमा करते समय अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक व जाति प्रमाण पत्रों की छायाप्रति तथा 02 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो के साथ कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

 

Next Post

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी जानिए सभी समाचार

https://www.facebook.com/share/1ARetj9N8a/ मर्द बनने के लिए  फेसबुक ओपन कीजिएगा आगे पढ़ें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री अनुपम त्रिवेदी जी की माताजी श्रीमती गीता त्रिवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने THDC देहराखास, पथरी बाग स्थित श्री त्रिवेदी के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से […]

You May Like