HTML tutorial

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियाँ शुरू, बड़कोट में व्यापार मंडल व टैक्सी यूनियन के साथ गोष्ठी ।

Pahado Ki Goonj

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियाँ शुरू, बड़कोट में व्यापार मंडल व टैक्सी यूनियन के साथ गोष्ठी ।

उत्तरकाशी।बडकोट ।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में आगामी चारधाम यात्रा-2026 के सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर उत्तरकाशी पुलिस ने तैयारियाँ प्रारंभ कर दी हैं।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चंद्र द्वारा थाना बड़कोट परिसर में स्थानीय व्यापार मंडल एवं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में आगामी चारधाम यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सरल, सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा-परिचर्चा की गई। साथ ही पूर्व वर्षों की यात्रा के अनुभवों के आधार पर व्यापारियों व टैक्सी चालकों से फीडबैक भी लिया गया।
प्रभारी निरीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों से अपील की कि बाजार क्षेत्र एवं यमुनोत्री मार्ग पर अनावश्यक अतिक्रमण न करें, यात्रा मार्ग पर वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा न करें तथा वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क करें। इसके साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था, शांति एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया।
गोष्ठी में व्यापार मंडल अध्यक्ष धनबीर रावत, महामंत्री सोहन गैरोला, राघवानंद बहुगुणा, दिनेश चौहान, प्रकाश राणा, मनोज अग्रवाल, प्रदीप असवाल सहित व्यापार मंडल व टैक्सी यूनियन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

दो वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर मीनाक्षी रावत ने बढ़ाया क्षेत्र का मान ।

दो वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर मीनाक्षी रावत ने बढ़ाया क्षेत्र का मान । उत्तरकाशी । बडकोट । ग्राम भाटिया निवासी मीनाक्षी रावत, पुत्री गजेन्द्र सिंह रावत, ने खेल जगत में शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिंगल्स और डबल्स दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम […]

You May Like