HTML tutorial

शहीद दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस ने 2 मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि ।

Pahado Ki Goonj

 

शहीद दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस ने 2 मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
उत्तरकाशी।
30 जनवरी 2025 को शहीद दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा माँ भारती के अमर बलिदानियों और वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस लाइन ज्ञानसू में पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया।
इसके साथ ही पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के नेतृत्व में तथा जनपद की समस्त कोतवाली, थाना एवं पुलिस स्टेशनों पर संबंधित प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस जवानों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का स्मरण कराते हुए देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के बलिदान को याद किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
शहीद दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद स्तर पर वृहद स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया तथा आमजन को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया।

Next Post

नौगांव के तिया में लगा भव्य बहुउद्देशीय शिविर, 28 में से 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण ।

नौगांव के तिया में लगा भव्य बहुउद्देशीय शिविर, 28 में से 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण । नौगांव । उत्तरकाशी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में संचालित 45 दिवसीय विशेष अभियान “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” के […]

You May Like