HTML tutorial

कोतवाली बड़कोट में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने का भरोसा, महिला अपराधों पर सख्ती ।  

Pahado Ki Goonj

कोतवाली बड़कोट में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने का भरोसा, महिला अपराधों पर सख्ती ।

 उत्तरकाशी । बडकोट । 

बड़कोट कोतवाली में नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्रा ने कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी।
उन्होंने बताया कि आगामी यमुनोत्री धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्रा ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस अवसर पर एसएसआई रणवीर सिंह चौहान, एसआई भूपेंद्र रावत, एएसआई रमेश आर्य सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Next Post

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया जानिए सभी समाचार

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए […]

You May Like