HTML tutorial

राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 365 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी भर्ती शासन को भेजा गया भर्ती प्रस्ताव, शीघ्र शुरू होगी चयन प्रक्रिया

Pahado Ki Goonj

राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 365 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी भर्ती
शासन को भेजा गया भर्ती प्रस्ताव, शीघ्र शुरू होगी चयन प्रक्रिया
देहरादून।
सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र ही 365 असिस्टेंट प्रोफेसरों की सीधी भर्ती की जाएगी। विभाग द्वारा संकायवार रोस्टर सहित भर्ती प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेजा जाएगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शत-प्रतिशत स्थायी फैकल्टी की नियुक्ति करना है। इसी दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि श्रीनगर, हल्द्वानी, देहरादून, अल्मोड़ा, हरिद्वार, रुद्रपुर एवं पिथौरागढ़ स्थित सात राजकीय मेडिकल कॉलेजों में कुल 27 संकायों के अंतर्गत 365 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी। संकायवार रोस्टर में बैकलॉग पदों को भी शामिल किया गया है।
आरक्षण श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है—
अनुसूचित जाति: 115,
अनुसूचित जनजाति: 10,
अन्य पिछड़ा वर्ग: 67,
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 37,
अनारक्षित: 136 पद।
डॉ. रावत ने बताया कि वर्तमान में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 567 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 202 पदों पर स्थायी नियुक्ति हो चुकी है, जबकि 365 पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों पर चयन बोर्ड द्वारा शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर होगी और छात्रों को अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों का लाभ मिलेगा, जिससे चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
इन विभागों में होगी असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती
राज्य के सात मेडिकल कॉलेजों में निम्न विभागों में भर्ती की जाएगी—
एनाटॉमी, बायोकैमिस्ट्री, ब्लड बैंक एवं फोरेंसिक मेडिसिन (8 पद),
फिजियोलॉजी (13), पैथोलॉजी (18),
माइक्रोबायोलॉजी व डर्मेटोलॉजी (6-6),
फार्माकोलॉजी (12), कम्युनिटी मेडिसिन (21),
जनरल मेडिसिन (49),
टीबी एंड चेस्ट व ऑप्थल्मोलॉजी (5-5),
साइकेट्री व डेंटिस्ट्री (3-3),
पीडियाट्रिक्स (19), जनरल सर्जरी (44),
ऑर्थोपेडिक्स व रेडियोडायग्नोसिस (17-17),
ईएनटी, इमरजेंसी मेडिसिन, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन व वायरोलॉजी (7-7),
ऑब्स एंड गायनी (37),
रेडियोथेरेपी (8),
एनेस्थीसियोलॉजी (20)
तथा स्टेटिशियन विभाग में (2 पद)।

Next Post

Good news राज्य सरकार की “जन –जन की सरकार, जन–जन के द्वार ” पहल के अंतर्गत प्रदेशभर में आयोजित जनसमस्या समाधान कैम्प आमजन के लिए अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं जानिए सभी समाचार

: राज्य सरकार की “जन –जन की सरकार, जल–जन के द्वार ” पहल के अंतर्गत प्रदेशभर में आयोजित जनसमस्या समाधान कैम्प आमजन के लिए अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से सरकार जनता तक सीधे पहुँचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। आज […]

You May Like