HTML tutorial
HTML tutorial

सुपर डांसर में टॉप चार पर पहुंचे आकाश थापा दून में करेंगे रोड शो

Pahado Ki Goonj

देहरादून : सोनी टीवी में प्रसारित होने वाले सबसे लोकप्रिय डांसिंग-शो ‘सुपर डांसर’ में देहरादून के आकाश थापा टॉप-4 में पहुंच चुके हैं। अब आकाश थापा आठ मार्च को देहरादून में भव्य रोड शो में हिस्सा लेंगे। इसमें दूनवासियों के साथ ही प्रदेशवासियों से वोट के रूप में समर्थन की अपील की जाएगी। रोड शो की सूचना मिलते ही आकाश के प्रशंसक आकाश की एक झलक देखने को बेताब हैं।

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए क्लेमेनटाउन निवासी आकाश के पिता दीपक थापा ने कहा कि आकाश ने टॉप-4 में प्रवेश कर लिया है। अब आकाश को विजेता बनाने के लिए भारी संख्या में वोटों की आवश्यकता है। इसलिए आकाश आठ तारीख को देहरादून आ रहे हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून तक भव्य रोड शो निकाला जाएगा। इसमें आकाश लोगों से मिलेंगे और वोट की अपील करेंगे।

इसके बाद आकाश आर्मी पब्लिक स्कूल (क्लेमेनटाउन) में पहुंचकर सहपाठियों से मिलेंगे और शिक्षकों से आशीर्वाद भी लेंगे। वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार प्रधान ने कहा कि आकाश की प्रतिभा से सभी जज प्रभावित हैं। वह अपनी प्रतिभा के दम पर टॉप-4 तक पहुंचा है। अब आकाश को खिताब जिताने के लिए प्रदेशवासी व नेपाल समुदाय के लोगों को पूरा सहयोग देना होगा।

यहां से निकलेगा रोड शो

जौलीग्रांट एयरपोर्ट-डोईवाला-लच्छीवाला-हर्रावाला, मियांवाला, मोहकमपुर, जोगीवाला, ङ्क्षरग रोड, लाडपुर, सहस्त्रधारा रोड, आइटी पार्क, पैसिफिक मॉल, जाखन, जोहड़ीगांव, गढ़ी कैंट, बल्लूपुर चौक, बल्लीवाला चौक, आइएसबीटी, कारगी चौक, मोथरोवाला-इंद्रापुरी फार्म।

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी का जनता को लूटने का नया तरीका

प्रधानमंत्री मोदी का जनता को लूटने का नया तरीका *हो गई अच्छे दिन की शुरआत* ATMसे 4 बार से अधिक पैसा निकलने पर 150 रु टैक्स और 23 रुपये सर्विस चार्ज मिलाकर कुल 173 कटेंगे .. जो नोटबन्दी के समर्थन में लम्बी लम्बी हाँक रहे थे उन बेवकूफों को एक […]

You May Like