
क्रिकेट टूर्नामेंट में यमुनाघाटी फ़ोटोग्राफर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का भब्य स्वागत ।
पुरोला ।
पुरोला क्षेत्र अंतर्गत हुडोली में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में यमुनाघाटी फ़ोटोग्राफर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आयोजक समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आयोजक समिति के अध्यक्ष अरविंद राणा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जनपद सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुँची क्रिकेट टीमों ने भाग लेकर खेल भावना और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है ।
टूर्नामेंट मैदान में खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है जिससे दर्शकों में भी खासा रोमांच बना हुआ है ।
कार्यक्रम में यमुनाघाटी फ़ोटोग्राफी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश राणा, महासचिव जगबीर बर्तवाल, कोषाध्यक्ष दौलत राम बडोनी सहित रघुवीर, गुड्डू रावत, गुरुदेव रावत आदि सदस्य उपस्थित रहे।


