
अंकिता प्रकरण में सीबीआई जांच की घोषणा का भाजपा ने किया स्वागत ।
देहरादून ।
अंकिता प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सीबीआई जांच की घोषणा का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता से किए गए वादे के अनुरूप पीड़ित परिवार की मंशा और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सीबीआई जांच की अनुशंसा की है।
उन्होंने कहा कि बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विभिन्न ऑडियो–वीडियो के माध्यम से प्रदेश में भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने के प्रयास किए जा रहे थे। ऐसे में राज्य में फैली आशंकाओं को दूर करने और पीड़ित परिवार के विश्वास को बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
विनोद चमोली ने कहा कि अब इस संवेदनशील विषय पर सभी राजनीतिक और सामाजिक पक्षों को जांच प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए और अनावश्यक बयानबाजी से बचना चाहिए।


