HTML tutorial

रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन टाईगर इलेवन क्लब देहरादून बनी विजेता, शिव क्लब दारसौं उपविजेता ।

Pahado Ki Goonj

रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन
टाईगर इलेवन क्लब देहरादून बनी विजेता, शिव क्लब दारसौं उपविजेता ।

उत्तरकाशी । नौगांव।
दारसौं धारकोटा स्टेडियम में आयोजित रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता का आज विधिवत समापन हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 दिसंबर को हुआ था, जिसमें दूर-दराज क्षेत्रों से 45 से अधिक टीमों ने पंजीकरण कराया।
फाइनल मुकाबला ए-पूल से शिव क्लब दारसौं एवं बी-पूल से टाईगर इलेवन क्लब देहरादून के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन भाजपा मंडल महामंत्री प्रताप चौहान एवं पृतिराम नौटियाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया।
फाइनल मैच 15-15 ओवरों का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिव क्लब दारसौं ने 15 ओवरों में 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टाईगर इलेवन क्लब देहरादून ने 14 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, जबकि शिव क्लब दारसौं उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता में शिव क्लब दारसौं के आदेश थपलियाल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 241 रन बनाए तथा 9 विकेट भी हासिल किए। वहीं फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए देहरादून टीम के विराट को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रताप सिंह चौहान, पृतिराम नौटियाल, सीताराम उनियाल, अनित राणा, बविन राणा, रमेश राणा, जगमोहन विश्वकर्मा, हरदेव थपलियाल, श्रीमती पुष्पा उनियाल एवं श्रीमती पूनम थपलियाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर शुभकामनाएं दीं।
अतिथियों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की बात कही।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल समिति अध्यक्ष चंडी प्रसाद सहित दीपक नौटियाल, अरविंद थपलियाल, गणेश प्रसाद, जगमोहन सिंह, भगवती प्रसाद, लव थपलियाल, रामप्रकाश, आशाराम, रामस्वरूप, जयप्रकाश, गोविंद राम, दौलत राम, ओमप्रकाश, चुनी प्रसाद, चंद्रमोहन, नीरज, योगेश, पुरुषोत्तम, पवन, चिरंजीव, विनोद, जमुना, नरेश, गौतम थपलियाल सहित समिति के सदस्य एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Next Post

हरिद्वार के बैरागी दीप पर जन्मशताब्दी नगर में ऋषि क्षेत्र ‘अत्रि नगर’ का भव्य अनावरण

हरिद्वार के बैरागी दीप पर जन्मशताब्दी नगर में ऋषि क्षेत्र ‘अत्रि नगर’ का भव्य अनावरण हरिद्वार। हरिद्वार स्थित बैरागी दीप पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा विकसित जन्मशताब्दी नगर में आज ऋषि क्षेत्र अनावरण कार्यक्रम के अंतर्गत ऋषि अत्रि नगर का भव्य अनावरण गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम […]

You May Like