
गडोली न्याय पंचायत में आयोजित हुआ भव्य बहुउद्देशीय शिविर, 660 से अधिक ग्रामीणों ने लिया लाभ ।
उत्तरकाशी । बडकोट । रिपोर्ट मदन पैन्यूली
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद में संचालित 45 दिवसीय विशेष अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत विकासखंड नौगांव की न्याय पंचायत गडोली स्थित इंटर कॉलेज गडोली में आज एक भव्य बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार रेनू सैनी ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया। शिविर में 660 से अधिक ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया, जबकि 271 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
राजस्व विभाग द्वारा 26 हिस्सा प्रमाण पत्र बनाए गए। ग्राम्य विकास विभाग ने 12 बीपीएल, 05 SECC प्रमाण पत्र जारी किए तथा एनआरएलएम अंतर्गत राजा रघुनाथ सीएलएफ से नमामि गंगे को 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
पंचायतीराज विभाग द्वारा 11 परिवार रजिस्टर नकल, 06 परिवार संशोधन एवं 01 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए।
कृषि विभाग ने 20 कृषि यंत्र व रसायन वितरित किए, जबकि उद्यान विभाग द्वारा 30 उद्यान कार्ड वितरित, 20 नामांकन तथा 500 ग्राम सब्जी बीज वितरण किया गया।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 29 ई-केवाईसी पूर्ण कराई तथा 08 शिकायतों का समाधान किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 05 लाभार्थियों की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
शिविर में कुल 10 लिखित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 90 लोगों तथा आयुष विभाग द्वारा 50 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।
विद्युत विभाग ने 03 नए बिजली संयोजन से संबंधित जानकारी दी और 02 बिजली बिल जमा कराते हुए कुल 05 शिकायतों का निस्तारण किया।
ग्रामीणों ने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटे कार्यों के लिए तहसील या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ रहा है और न्याय पंचायत स्तर पर ही प्रमाण पत्र एवं शिकायतों का समाधान हो रहा है।
शिविर में दर्जा राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप कुमार, जिला पंचायत सदस्य सुखदेव सिंह रावत, ग्राम प्रधान रोशनी देवी सहित 12 ग्राम प्रधान, 03 क्षेत्र पंचायत सदस्य, खंड विकास अधिकारी कैलाश चंद्र रमोला, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी डॉ. ज्योति, अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



