HTML tutorial

नौगांव व गातू न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर, सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वित जन-जन के द्वार पहुँची सरकार, मौके पर मिला योजनाओं का लाभ

Pahado Ki Goonj

नौगांव व गातू न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर, सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वित
जन-जन के द्वार पहुँची सरकार, मौके पर मिला योजनाओं का लाभ
उत्तरकाशी। नौगांव।  रिपोर्ट मदन पैन्यूली
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद में संचालित 45 दिवसीय विशेष अभियान ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के अंतर्गत आज विकासखंड नौगांव की न्याय पंचायत नौगांव एवं गातू में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
न्याय पंचायत नौगांव में इंटर कॉलेज नौगांव में आयोजित शिविर की अध्यक्षता सहायक परियोजना निदेशक, डीआरडीए ने की, जबकि न्याय पंचायत गातू में हाई स्कूल गातू में आयोजित शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
न्याय पंचायत नौगांव के शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 35 प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी देते हुए 5 एसईसीसी प्रमाण पत्र बनाए गए। पंचायतीराज विभाग द्वारा 10 परिवार रजिस्टर, 3 जन्म पंजीकरण, 1 मृत्यु प्रमाण पत्र एवं 2 पेंशन सत्यापन किए गए।
कृषि विभाग द्वारा 7 लघु कृषि यंत्र तथा उद्यान विभाग द्वारा 22 उद्यान कार्ड वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं पेंशन प्रकरणों की स्वीकृति दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 68 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित कीं, जबकि आयुष विभाग द्वारा 80 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्युत विभाग द्वारा 4 समस्याओं का निस्तारण किया गया। शिविर में कुल 4 शिकायतें दर्ज की गईं।

न्याय पंचायत गातू के शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 35 प्रमाण पत्र जारी किए गए। ग्राम्य विकास विभाग ने 22 बीपीएल प्रमाण पत्र निर्गत किए। कृषि विभाग द्वारा 35 लघु कृषि यंत्र वितरित किए गए। एनआरएलएम रीप के माध्यम से 3 लाख रुपये का सीसीएल चेक वितरित किया गया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 पेंशन प्रकरण स्वीकृत किए गए, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग ने 113 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। सहकारिता विभाग द्वारा 147 लोगों को लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने अटल आयुष्मान योजना एवं सुरक्षित मातृत्व अभियान की जानकारी दी। शिविर में कुल 10 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 2 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष बर्निगाड़-डामटा अनिल चौहान, ब्लॉक प्रमुख नौगांव सरोज पंवार, जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी, मंडल अध्यक्ष नौगांव अमिता पंवार, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी सुवर्णा नौटियाल, नेहा बिष्ट सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

उत्तरकाशी में देवभूमि रजत उत्सव का भव्य आयोजन दूसरे दिन दिखी संस्कृति, कला और विकास की झलक ।

उत्तरकाशी में देवभूमि रजत उत्सव का भव्य आयोजन दूसरे दिन दिखी संस्कृति, कला और विकास की झलक । उत्तरकाशी। रिपोर्ट मदन पैन्यूली । उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘देवभूमि रजत उत्सव’ के दूसरे दिन जनपद में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और विकास […]

You May Like