HTML tutorial

शताब्दीसमारोह के अंतर्गत शताब्दी नगर में प्रखर प्रज्ञा–सजल श्रद्धा स्थापना का भव्य समारोह संपन्न।

Pahado Ki Goonj

शताब्दीसमारोह के अंतर्गत शताब्दी नगर में
प्रखर प्रज्ञा–सजल श्रद्धा स्थापना का भव्य समारोह संपन्न।

हरिद्वार ।

मंगलवार 16 दिसंबर 2025 को शताब्दी नगर, बैरागी कैंप के पावन प्रांगण में प्रखर प्रज्ञा–सजल श्रद्धा स्थापना समारोह
दलनायक आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या के कर-कमलों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
भव्य समारोह में जिलाधिकारी, हरिद्वार  मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार  प्रमेन्द्र डोभाल,श्री अरविंद आश्रम के प्रमुख स्वामी ब्रह्मदेव रामकृष्ण मिशन के प्रमुख संन्यासी स्वामी दयामृतानंद की गरिमामयी उपस्थिति रही।
108 तीर्थों से संकलित दिव्य तीर्थ-रज एवं परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माताजी की चरण पादुका का पूजन सम्पन्न* हुआ, जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक चेतना एवं श्रद्धा से आलोकित हो उठा। डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने शताब्दी वर्ष के मूल भाव को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रखर प्रज्ञा और सजल श्रद्धा का समन्वय ही व्यक्ति के अंतःकरण को परिष्कृत कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनता है। उन्होंने परम वन्दनीया माताजी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सेवा, संस्कार एवं साधना के माध्यम से युगनिर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं शांतिकुंज के भाई बहनों, अखिल विश्व गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों की भावपूर्ण सहभागिता रही। समस्त आयोजन अनुशासन, सामूहिक साधना एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

 

Next Post

मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि जानिए सभी समाचार

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से जी न्यूज के रिपोर्टर श्री विनोद कांडपाल के पिताजी श्री दिनेश कांडपाल के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने भी […]

You May Like