HTML tutorial

पॉलीहाउस,सब्जी एवं फूलों की क्लस्टर आधारित खेती को दिया जायेगा बढ़ावा ।

Pahado Ki Goonj

पॉलीहाउस,सब्जी एवं फूलों की क्लस्टर आधारित खेती को दिया जायेगा बढ़ावा ।

उत्तरकाशी । रिपोर्ट मदन पैन्यूली ।

किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने एवं प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नाबार्ड आईआरडीएफ योजनान्तर्गत क्लस्टर आधारित छोटे पॉलीहाउस,सब्जी एवं फूलों की खेती योजना तथा फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई।

जिलाधिकारी ने पॉलीहाउस,सब्जी एवं फूलों की क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा देने के निर्देश मुख्य उद्यान अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि पॉलीहाउस एवं उन्नत खेती से जुड़े सभी किसानों का फसल बीमा योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत बीमा सुनिश्चित किया जाए,ताकि किसी भी क्षति की स्थिति में किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके।
उद्यान विभाग,नाबार्ड के प्रतिनिधि एवं बीमा कंपनी के अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चयनित क्लस्टरों में किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण,गुणवत्तायुक्त बीज, सिंचाई सुविधा एवं विपणन सहयोग के साथ-साथ फसल बीमा से भी जोड़ा जा रहा है।

बैठक में सीएचओ डॉ.रजनीश सिंह,डीडीएम नावार्ड पवित गुप्ता,एआर कॉपरेटिव प्रियंका घनसेला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

DM ने टिहरी झील महोत्सव के आयोजन को लेकर टिहरी जिले के टूर ऑपरेटरों के साथ बैठक आयोजित

टिहरी/दिनांक 16 दिसम्बर 2025 “टिहरी झील महोत्सव के आयोजन को लेकर टिहरी जिले के टूर ऑपरेटरों के साथ बैठक आयोजित” जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में टिहरी झील महोत्सव के आयोजन के संबंध में जनपद टिहरी गढ़वाल के टूर ऑपरेटरों के साथ […]

You May Like