HTML tutorial

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकारी स्कूल आधुनिक संसाधनों, स्मार्ट कक्षाओं और तकनीकी सुविधाओं से विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं जानिए सभी समाचार

Pahado Ki Goonj

https://www.facebook.com/share/v/17htk7SQY7/ देखे फेसबुक पर

टिहरी/दिनांक 13 दिसम्बर 2025

“भवान गाँव का पीएम श्री विद्यालय: आधुनिक शिक्षा की एक मिसाल”

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शिक्षा एवं नवाचार नीतियों से और जिलाधिकारी टिहरी के प्रयास से ग्रामीण छात्रों को मिला एक नया अवसर”

“डिजिटल कक्षाओं, अटल टिंकरिंग लैब और ऑनलाइन तकनीकों के माध्यम से राजकीय इंटर कॉलेज भवान ने अपने गाँव में शिक्षा की नई कहानी लिखी है”

राज्य सरकार की नीतियों का प्रभाव अब पहाड़ के विद्यालयों तक साफ दिखने लगा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड के सरकारी स्कूल आधुनिक संसाधनों, स्मार्ट कक्षाओं और तकनीकी सुविधाओं के जरिए नई पहचान बना रहे हैं। इन्हीं में से एक प्रेरक उदाहरण है—टिहरी जनपद के जौनपुर क्षेत्र का पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज भवान।

विद्यालय में वर्तमान में 234 छात्र अध्ययनरत हैं। पीएम श्री योजना लागू होने के बाद विद्यालय को कई नई सुविधाओं से सुसज्जित किया गया, जिससे पढ़ाई का वातावरण पहले से बेहतर और आधुनिक हुआ।

विद्यालय में IIT कानपुर द्वारा अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की गई है। इस लैब में छात्र रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स किट, सेंसर, 3D प्रिंटर और मॉडल निर्माण जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं। यह लैब ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नवाचार और प्रयोग का एक बड़ा मंच बन चुकी है। शिक्षण के लिए विद्यालय में कई स्मार्ट क्लास स्थापित की गई हैं। यहाँ ऑडियो–वीडियो कंटेंट के माध्यम से कठिन विषयों को सरल और रोचक तरीके से पढ़ाया जाता है।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के प्रयास से विद्यालय में ‘PhysicsWallah’ की ऑनलाइन क्लासेस भी चल रही हैं, जिससे छात्रों को बड़े शहरों जैसी डिजिटल शिक्षा उपलब्ध हो रही है। खेल गतिविधियों में प्रतिभाओं को निखारने के लिए विभाग ने और NGO हीमोत्थान ने मिलकर प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप विद्यालय के 15 छात्रों का चयन ब्लॉक और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।

विद्यालय में सुसज्जित पुस्तकालय भी बनाया गया है, जिसमें विभिन्न विषयों की कई पुस्तकें उपलब्ध हैं। छात्र इन पुस्तकों को लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करते हैं। विद्यालय में योग, कराटे तथा कला शिक्षा भी नियमित रूप से दी जा रही है, जिससे छात्रों का व्यक्तित्व विकास हो रहा है। मध्यान्ह भोजन के लिए भी अलग से रसोईघर का निर्माण किया गया है।

आज राजकीय इंटर कॉलेज भवान सिर्फ एक विद्यालय नहीं, बल्कि सीख, नवाचार और बदलाव का केंद्र बन चुका है। विद्यालय ने साबित किया है कि जब संसाधन, नीयत और दिशा सही हो, तो पहाड़ के विद्यालय भी गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्रदान कर सकते हैं।

राजकीय इंटर कॉलेज भवान आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा की सोच को जमीनी स्तर पर साकार करने वाला प्रेरक विद्यालय बन चुका है।

आगे पढ़ें

टिहरी/दिनांक 13 दिसम्बर 2025

कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में कल दिनांक 12.12.2025 को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति-2017 की बैठक हुई सम्पन्न हुई।

बैठक सभी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत से Eco Wealth Project की स्थिति के जानकारी ली गई, जिसपर सभी अधिशासी अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि Eco Wealth Project का क्रियान्वयन व मॉनिटरिंग समय-समय पर कि जा रही है, जिसपर सीडीओ द्वारा प्रत्येक माह एकत्रित कूडें के रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, कहा कि यदि किसी नगर पालिका/नगर पंचायत को कूडा संग्रहण हेतु किसी सामग्री की आवश्यकता है तो उससे जल्द ही अवगत कराए।

बैठक में निर्देश दिये गये कि ग्राम पंचायत में स्थित कूडा संग्रहण केन्द्र(जालीदार) की स्थिति का सहायक विकास अधिकारी(पं0) अपने स्तर से जांच करेंगें यदि किसी कूडा संग्रहण केन्द्र में रिपेयरिंग(रंग-रोगन) की आवश्यकता है, तो उसे 15वें वित्त के टाइड मद में योजना बनाकर कूडा संग्रहण केन्द्र की रिपेयरिंग करेंगे।

सभी खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत के रोडहेड पर स्थित कूडा संग्रहण केन्द्र से पूर्व में जारी रोस्टर के अनुसार कूडा उठाया जा रहा है व ब्लॉक स्तर पर स्थित कॉम्पैक्टर तक पहुचाया जा रहा है, खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा यह भी अवगत कराया गया है, जो ग्राम पंचायते सड़क मार्ग से थोडा दूरी पर स्थित है वहां पर कूडा उठान में आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया एवं कुछ ग्राम पंचायते जो शहरी निकाय के समीप स्थित है वहां पर भी कूडा उठान में आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया, जिस पर सीडीओ द्वारा ग्राम पंचायत से जुडे स्थानीय निकाय से समन्वय स्थापित करते हुये कूडा उठान कार्य को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत द्वारा अवगत कराया गया कि जिला पंचायत स्तर पर भी समय-समय पर कूडें का उठान किया जा रहा है व एकत्रित कूडें को कॉम्पैक्टर मशीन तक पहुचाया जा रहा है। सीडीओ ने सभी ग्राम पंचायते स्वच्छता मित्र के माध्यम से सप्ताह में एक बार ठोस एंव तरल कूडें को अलग-अलग एकत्र कर कूडा संग्रहण केन्द्र तक पहुंचाने की अपील की।

आगे पढ़ें

टिहरी/दिनांक 13 दिसम्बर 2025

“दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की मजिस्ट्रियल जांच एवं वैज्ञानिक विश्लेषण संपन्न”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा कल सड़क दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच एवं मोटर वाहन अधिनियम की धारा–135 के तहत वैज्ञानिक विश्लेषण की कार्यवाही संपन्न की गई।

प्रकरण–1 के अंतर्गत दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UK14PA1769 की एवं प्रकरण–2 में दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UK07CD6130 की मजिस्ट्रियल जांच एवं वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया।

जांच के दौरान दुर्घटना के कारणों, सड़क की स्थिति, वाहन की तकनीकी स्थिति एवं अन्य संबंधित पहलुओं का गहन परीक्षण किया गया। जांच रिपोर्ट सक्षम स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी।

इस जांच के दौरान एडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, सीओ नरेंद्रनगर सुरेंद्र सिंह भंडारी, एआरटीओ टिहरी सतेंद्र राज, अधिशासी अधिकारी पीडब्ल्यूडी नरेंद्रनगर प्रवीण कर्णवाल, नायब तहसीलदार विजय गुसाईं, आरआई नीलेश कुमार मजुमदार, एसआई देवप्रयाग दीपक लिंगवाल मौजूद रहे।

 

Next Post

पुलिस हमारे समाज की रीढ़ है जो हमारी सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है;पद्मश्री प्रकाश सिंह जानिए सभी समाचार

पुलिस हमारे समाज की रीढ़ है जो हमारी सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । लेकिन आज 21 वीं सदी में हमारी पुलिस खुद ही विभिन्न समस्याओं से घिरी हुई है (पद्मश्री प्रकाश सिंह) ,(पत्रकार अंकित तिवारी) भ्रष्टाचार व अपराध आदि समस्याओं से निपटने के […]

You May Like