
दो लाख की चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार ।
उत्तरकाशी । मोरी ।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में अवैध नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार लगातार जारी है। मोरी पुलिस की टीम द्वारा 1 किलो से अधिक चरस के साथ 1 तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
*पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी* के निकट पर्यवेक्षण एवं *थानाध्यक्ष मोरी मोहन सिंह कठैत* के नेतृत्व में *मोरी पुलिस ने, देई झूला पुल के पास सूखा खड्ड से जयसिंह नाम के एक व्यक्ति को अवैध चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 1.012 किग्रा0 चरस बरामद की गयी है।* अभियुक्त चरस को स्वयं तैयार कर मुनाफे के लिए देहरादून क्षेत्र में बेचने की फिराक में था।
चरस की बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोरी पर *8/20 NDPS Act* के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* जयसिंह पुत्र सिल्लीराम निवासी ग्राम मसरी थाना मोरी जिला उत्तरकाशी उम्र 47 वर्ष।
*बरामद माल-* 1 किलो 12 ग्राम चरस (कीमत करीब 2 लाख रु0)
*पुलिस टीम-*
1- मोहन कठैत – थानाध्यक्ष मोरी
2- अ0उ0नि0 अजीत बुटोला
3- कानि0 अनिल तोमर
4- कानि0 नितेश बिजल्वांण
5- कानि0 अरविन्द असवाल
*एस0पी0 उत्तरकाशी* द्वारा पुलिस टीम की सराहना करते हुये टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500रु0/ का नकद पारितोषिक दिया गया।

