HTML tutorial

राष्ट्रपति मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, पतंजलि यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में हुई शामिल, बांटे गोल्ड मेडल

Pahado Ki Goonj

राष्ट्रपति मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, पतंजलि यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में हुई शामिल, बांटे गोल्ड मेडल
देहरादून।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह करीब 11 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पतंजलि यूनिवर्सिटी के लिए रवाना हुई। हरिद्वार में वर्तमान समय में में दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार अगले तीन दिनों तक राष्ट्रपति उत्तराखंड में ही रहेंगी। जिसके तहत वर्तमान समय में यूनिवर्सिटी आफ पतंजलि में दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शिरकत कर रही हैं। इसके बाद राष्ट्रपति दोपहर 1.30 बजे देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन के बाहर बने फुट ओवर ब्रिज का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति अपने उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन यानि 3 नवंबर को राष्ट्रपति उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी। राज्य स्थापना दिवस के 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर दो दिवसीय विधानसभा विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पहले दिन राष्ट्रपति उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी।
उत्तराखंड विधानसभा में संबोधन के बाद राष्ट्रपति नैनीताल के लिए रवाना हो जाएंगी। नैनीताल स्थित राजभवन की स्थापना के 125 साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने उत्तराखंड दौरे के तीसरे दिन यानि 4 नवंबर को राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करौली आश्रम जायेंगी। इसके अलावा, नई दिल्ली लौटने से पहले, राष्ट्रपति नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

Next Post

पुरोला में अवैध चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार,।

पुरोला में अवैध चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार,।   उत्तरकाशी । पुरोला ।   *एस0पी0 उत्तरकाशी* के निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन व नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुरोला पुलिस की टीम द्वारा अवैध चरस के साथ एक […]

You May Like