HTML tutorial
HTML tutorial

गंगा में बहने से युवती की मौत, युवक लापता

Pahado Ki Goonj

गंगा में बहने से युवती की मौत, युवक लापता
टिहरी। गंगा स्नान के लिए आये चार लोगों में से दो युवक युवती अचानक तेज बहाव में बह गये। अचानक हुई इस घटना के दौरान मौके पर मौजद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती को तो बाहर निकाल लिया। जिसकी मौत हो चुकी थी वहीं यूवक अभी भी लापता बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर एसडीएफ ने युवक की तलाश शुरू कर कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गुरूवार को तपोवन में गंगा में स्नान हेतु चार लोग आए थे। स्नान के दौरान एक युवक व युवती बह गए। युवती को स्थानीय लोगों द्वारा बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक युवती का नाम गर्विता, पुत्री लीटू कल्पना कांत निवासी सड़क वाली गली, कस्बा रतनगढ़, जिला चूरू, राजस्थान व बह गये युवक का नाम जितेंद्र जाखड़, पुत्र शंकर लाल जाखड़, निवासी पंचायती समिति के पीछे, वार्ड नंबर 12, रतनगढ़, जिला चूरू, राजस्थान बताया जा रहा है। स्थानीय जल पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ के डाइवर्स द्वारा सभी संभावित स्थानों पर खोज जारी है, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चला है।

Next Post

पेपर लीक के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगाः धामी

पेपर लीक के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगाः धामी देहरादून। बेरोजगार युवाओं के उग्र प्रदर्शनों के मद्देनजर अब सरकार ने बेकाबू होती स्थिति को संभालने की ओर कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। पेपर लीक के इस मामले को भले ही सरकार व्यक्तिगत स्तर पर किए गए नकल के प्रयास […]

You May Like