HTML tutorial

चंद्रग्रहण का असर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर सहित बीकेटीसी के सभी अधीनस्थ मंदिर ग्रहणकाल सूतक शुरू होते बंद हुए

Pahado Ki Goonj

चंद्रग्रहण

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर सहित बीकेटीसी के सभी अधीनस्थ मंदिर ग्रहणकाल सूतक शुरू होते बंद हुए।*

गोपेश्वर/ रूद्रप्रयाग: 7 सितंबर। देशव्यापी चंद्रग्रहण के कारण श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर सहित सभी छोटे बड़े अधीनस्थ मंदिर चंद्रग्रहण शुरू होने के सूतक काल 9 घंटे पहले अर्थात आज 7 सितंबर रविवार दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर ग्रहणकाल तक के लिए बंद हो गये है इसके बाद सभी मंदिर 8 सितंबर प्रात: शुद्धिकरण के पश्चात यथा समय दर्शन हेतु खुलेंगे।
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है कि
ग्रहण अर्ध रात्रि को समाप्त हो रहा है।
लेकिन मंदिरों के कपाट पूर्व की भांति ही ब्रह्म मुहूर्त अर्थात प्रात: 4 बजे से साढे चार बजे तक खुलेंगे ।

 

Next Post

Good news दिव्यांगजनों हेतु 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर; DM नितिका खण्डेलवाल

  ‘‘दिव्यांगजनों हेतु 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर।‘‘ जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन मंे जनपद में निवासरत् ऐसे दिव्यांगजन जिनके दिव्यांग प्रगाण-पत्र किसी कारणवश अभी तक नहीं बन पाये हैं, ऐसे दिव्यांगजनों को लाभ दिये जाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग एवं […]

You May Like