देहरादून में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।
*देहरादून, 05 सितंबर,2025
देहरादून जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखविंदर कौर, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शपथ दिलाई। इसके बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चकराता विधायक प्रीतम सिंह आदि मौजूद थे।
आगे पढ़ें
त्यूणी महाविद्यालय में रीडिंग रूम; डीएम ने किया छात्रों का सपना साकार
जौनसार बाबर को मिला शिक्षा का मजबूत आधार त्यूणी महाविद्यालय में खुला अत्याधुनिक रीडिंग रूम
देहरादून दिनांक 05 सितंबर 2025, जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय, त्यूणी में विद्यार्थियों के लिए एक अत्याधुनिक रीडिंग रूम की सौगात दी है। डीएम बंसल ने अपने त्यूणी दौरे के दौरान छात्रों की मांग को गंभीरता से लेते हुए रीडिंग रूम के लिए ₹4,90 लाख की राशि स्वीकृत की थी ।
पहले महाविद्यालय में रीडिंग रूम सुविधा नहीं थी और न ही सही से बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी भी नहीं थी, अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। आज यहाँ पर विद्यार्थियों को शांत, स्वच्छ और तकनीकी सुविधाओं से युक्त वातावरण मिल रहा है।
प्राचार्य सतीश चंद्र सेमवाल ने कहा:
यह रीडिंग रूम हमारे महाविद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित होगा। डीएम ने जिस संवेदनशीलता और तत्परता से इस कार्य को पूरा कराया, वह सराहनीय है। अब हमारे छात्र निश्चिंत होकर उच्च गुणवत्ता वाली पढ़ाई कर सकेंगे।” वहीं विद्यार्थियों ने भी जिलाधिकारी का आभार जताया।


