
खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर
चैंपियन बनी मानवी राणा ।
उतरकाशी ।
जिला उत्तरकाशी के अंतर्गत ब्लॉक डुंडा में माउंट वैली डेवलपमेंट एसोसिएशन दोणी टिहरी गढ़वाल संस्था द्वारा आईइंपैक्ट संस्था व टाईटन कम्पनी के सहयोग से बालिका शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित बालिका शिक्षा केंद्र (उपचारात्मक कक्षा) खट्टुखाल उत्तरकाशी में अध्ययनरत बालिका मानवी राणा पुत्री मानवेंद्र सिंह राणा (वर्तमान विद्यालय– सरस्वती शिशु मंदिर डुंडा उत्तरकाशी) द्वारा दिनांक 30 अगस्त 2025 को ब्लॉक स्तर पर (जनपद खेलकूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिता) के अंतर्गत लॉन्ग जंप, हाय जंप व 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान के साथ चैंपियन का प्रदर्शन किया गया तथा साथ ही उनके द्वारा सांस्कृतिक नृत्य में भी अपनी प्रतिभा दिखाई गई। जिन्हें ब्लॉक स्तर पर राजकीय शिक्षा विभाग प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया गया।
जिससे आईइंपैक्ट, एमवीडीए संस्था, टाईटन कम्पनी व विद्यालय के सभी कार्यकर्ता सदस्य, केंद्र की अध्यापिका, अन्य बालिकाएं तथा ग्रामवासी ने मानवी राणा को बधाई दी ।


