HTML tutorial
HTML tutorial

पिथौरागढ़ में सूअर के हमले में चली गई गुलदार की जान

Pahado Ki Goonj

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद की सीमा पंचेश्वर क्षेत्र में एक गुलदार मृत हालत में पाया गया है। माना जा रहा है कि सूअर के हमले में उसकी जान गई।

सीमा क्षेत्र में तैनात एसएसबी के जवानों ने पंचेश्वर क्षेत्र के खेत बड़ेरा गांव में एक मृत गुलदार पड़ा मिला। जवानों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिला मुख्यालय से वन रक्षक गंगा सिंह धामी, मनोज ज्याला, ज्योति और गौरव उपाध्याय की टीम जिला मुख्यालय से 40 किमी. दूर गांव पहुंची।

वन क्षेत्राधिकारी डीसी जोशी ने बताया कि मृत गुलदार की उम्र डेढ़ से दो साल के बीच है। लगभग पांच फिट लंबे गुलदार के शरीर में जंगली सुअरों के दांतों के निशान मिले हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि गुलदार सुअरों के हमले में मारा गया।

उन्होंने गुलदार के शिकार की आशंका से पूरी तरह इंकार किया है। उन्होंने बताया कि गुलदार का शव जिला मुख्यालय लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Next Post

चारधाम यात्रा मार्गों पर फूलों की खेती पर फोकस

देहरादून : 17 साल पहले जहां फूलों की खेती का रकबा महज 150 हेक्टेयर था, उसमें अब 10 गुना का इजाफा हो गया है। सालाना टर्नओवर है करीब 200 करोड़। यह है उत्तराखंड में फूलों की खेती का लेखा-जोखा, जिससे करीब 10 हजार किसान जुड़े हैं। पुष्पोत्पादन की ओर कृषकों […]

You May Like