HTML tutorial

Good newsसितंबर माह से सुचारू रूप से चलेगी चारधाम यात्रा: हेमंत द्विवेदी

Pahado Ki Goonj

सितंबर माह से सुचारू रूप से चलेगी चारधाम यात्रा: हेमंत द्विवेदी

• *अगस्त माह तक 2757681 तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम के दर्शन किये*

• *मौसम के पूर्वानुमान का आंकलन कर करें यात्रा*

देहरादून: 30 अगस्त। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि मानसून के थमते ही सितंबर माह से चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चलेगी तथा श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ आनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या में आशातीत वृद्धि होगी बताया कि कपाट खुलने से 29 अगस्त तक श्री बदरीनाथ धाम में 1285296तथा केदारनाथ धाम में 1472385 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए है। इस तरह दोनों धामों में 2757681 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के प्रचार प्रसार हेतु कपाट खुलने के दौरान स्वयं धामों में मौजूद रहे। वर्तमान में बरसात के मौसम में हुई अतिवृष्टि आपदा से प्रदेश को जन धन की क्षति हुई है उसका असर चारधाम यात्रा पर भी हुआ है,यात्रा मार्ग कई बार भूस्खलन से अवरूद्ध हो रहे है लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी से यात्रा मार्ग सुचारू हो रहे है।

एसडीआरएफ एनडीआरएफ सहित पुलिस प्रशासन तीर्थयात्रियों की सहायता हेतु तत्पर है।फलस्वरूप श्री बदरीनाथ केदारनाथ यात्रा अवरोधों के बावजूद चलती रही है उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि मौसम की स्थिति, पूर्वानुमान का आंकलन कर बरसात के दौरान यात्रा करें।

आगे पढ़ें
•श्री केदारनाथ धाम स्थित प्रसिद्ध ध्यान गुफा का संचालन करेगी श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति : हेमंत द्विवेदी*

• *बीकेटीसी को ध्यान गुफा हस्तांतरित करने हेतु जीएमवीएन ने दी अनापत्ति*

देहरादून: 30 अगस्त।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में श्री केदारनाथ धाम में स्थित प्रसिद्ध ध्यान गुफा का संचालन अब बीकेटीसी करेगी। उल्लेखनीय है कि अब तक गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन )के द्वारा रूद्र ध्यान गुफा का प्रबंधन किया जा रहा था।

श्री केदारनाथ मंदिर से डेढ़ किमी दूरी पर स्थित ध्यान गुफा तब अधिक प्रसिद्ध हुई जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2019 में अपनी केदारनाथ धाम दर्शन भ्रमण यात्रा के दौरान ध्यान गुफा में साधना की थी। इस गुफा को रूद्र ध्यान गुफा भी कहा जाता है। पर्यटन विभाग ने 2018 में यहां पर मौजूद प्राकृतिक गुफा को नया स्वरूप देकर इसका नाम ध्यान गुफा रखा।

श्री केदारनाथ धाम स्थित ध्यान गुफा को श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति को हस्तान्तरण किये जाने हेतु जीएमवीएन द्वारा बीते शुक्रवार 29 अगस्त को अनापत्ति दे दी है‌ उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने इस संबंध में बीकेटीसी को अवगत कराया है।

महाप्रबन्धक (पर्यटन) गढवाल मण्डल विकास निगम ने बताया श्री केदारनाथ धाम स्थित ध्यान गुफा का संचालन वर्तमान में जीएमवीएन के माध्यम से किया जा रहा है। उक्त गुफा का संचालन बीकेटीसी को दिये जाने पर जीएमवीएन को कोई आपत्ति नहीं है, वहीं गुफा के बीकेटीसी को हस्तांतरित किये जाने पर माह सितम्बर 2025 से अक्टूबर 2025 तक 15 पर्यटकों द्वारा ध्यान गुफा हेतु ऑनलाइन अग्रिम आरक्षण किया है जोकि पूर्व की भांति बना रहेगा तथा शीघ्र जीएमवीएन ध्यान गुफा बीकेटीसी को हस्तांतरित करेगा।

• प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी

Next Post

Good news ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी अभूतपूर्व खोज की है दुनिया में देश का नाम जुड़ा एक और उपलब्धि मे

देहरादून – ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी अभूतपूर्व खोज की है, जो विमानों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को राडार की पकड़ से दूर रखेगी। इस अनोखी खोज, एक पतली ‘इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंटरफेरेंस (ईएमआई) शील्डिंग फिल्म’ (EMI Shielding Film) के लिए भारत सरकार ने ग्राफिक एरा को पेटेंट भी […]

You May Like