*वर्तमान में मार्ग की स्थिति-*
1- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान नेताला, नलुणा, विशनपुर, पापड़गाड में मलवा एवं बोल्डर आने से अवरूद्ध हुआ है। बी0आर0ओ0 द्वारा मार्ग सुचारू किये जाने हेतु कार्य गतिमान है। इसके अतिरिक्त हर्षिल और धराली के बीच मार्ग अवरूद्ध है,
2- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कल्याणी, महरगॉव, डाबरकोट, सिलाई बैण्ड के पास, जंगलचट्टी, बनास एवं नारदचट्टी में मार्ग अवरूद्ध है। स्थान जंगलचट्टी एवं डाबरकोट में मार्ग सुलभ किये जाने कार्य गतिमान है।
3- बड़कोट-डामटा-विकास नगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुचारू है।
4- उत्तरकाशी-सुवाखोली मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू है।
5- उत्तरकाशी-लम्बगॉंव मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू है।
आगे पढ़ें
अगले 03 घंटों मे (रेड अलर्ट दिनांक 29/08/2025, ,8:35 AM बजे से 29/08/ 2025, 11:35 AM बजे तक) *जनपद*- चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर *यथा*-देविधुरा, सवाल, मंच, टनकपुर, बनबास, खटीमा, पंचेश्वर तथा इनके आस पास के क्षेत्रों मे भारी बारिश के साथ गरज/बिजली और बहुत तीव्र से लेकर अत्यंत तीव्र बारिश होने की संभावना है।
अगले 03 घंटों मे (रेड अलर्ट दिनांक 29/08/2025, , 8:29 AM बजे से 29/08/ 2025, 11:29 AM बजे तक) जनपद देहरादून के-कालसी हरिपुर डाकपत्थर चकराता में अलग-अलग स्थानों पर *यथा*- चकराता, साहिया, कालसी, लखवाड़ विकासनगर तथा इनके आस पास के क्षेत्रों मे भारी बारिश के साथ गरज/बिजली और बहुत तीव्र से लेकर अत्यंत तीव्र बारिश होने की संभावना है।
आगे पढ़ें
ओखला गांव के 09 आपदा प्रभावित परिवारों को मिली राहत सामग्री”
“जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावितों को बांटी आवश्यक सामग्री”
“भारी बरसात से प्रभावित परिवारों को प्रशासन की मदद”
“जिलाधिकारी टिहरी ने आपदा प्रभावित परिवारों को दी राहत सामग्री”
बुधवार 27 अगस्त को जनपद टिहरी के कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा विकासखंड प्रतापनगर क्षेत्र के ग्राम ओखला के 09 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।
प्रभावित परिवारों को प्रदान की गई सामग्री में आटा 05 किलो, चावल 05 किलो, अरहर दाल 01 किलो, चना दाल 01 किलो, बिस्किट 02 पैकेट, सरसों तेल 01 लीटर, चायपत्ती 100 ग्राम, मोमबत्ती, माचिस, नमक, मैगी, चीनी, ओआरएस पैकेट, मिक्स मसाला, दूध पाउडर पैकेट आदि शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारी वर्षा के कारण ग्राम ओखला के 09 परिवारों के मकान खतरे की जद में आ गए थे, जिस कारण उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि प्रभावित परिवारों को समय-समय पर राहत सामग्री एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट सहित प्रभावित परिवारों के लोग उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनपद में राशन कार्ड धारकों की पात्रता के क्रम में यथा अन्त्योदय, प्राथमिक परिवार श्रेणी एवं राज्य खाद्य योजनाओं के सभी राशन कार्ड धारको से सार्वजनिक अपील की है एवं अवगत कराया है कि एक निश्चित समय के अन्तराल में किसी भी परिवार की आर्थिक स्थिति में परिस्थिति के अनुरूप बदलाव सम्भव है। जिसके कारण सम्बन्धित राशन कार्ड शासनादेशनुसार निर्धारित पात्रता से बाहर हो जाता है। इसके साथ ही मृत्यु, स्थान परिवर्तन आदि विभिन्न कारणों से भी राशन कार्ड / यूनिट में परिवर्तन किया जाना आवश्यक है।
अतः जनपद टिहरी गढ़वाल के ऐसे समस्त राशन कार्ड धारको से अपील की जाती है कि यदि वह आर्थिक स्थित्ति में बदलाव, मृत्यु, स्थान परिवर्तन आदि कारणों से उनको जारी राशन कार्ड / यूनिट की पात्रता नहीं रखते है, तो वह स्वतः ही अपने राशन कार्ड/राशन कार्डो की यूनिट के समर्पण हेतु अपना हस्ताक्षरित आवेदन पत्र राशन कार्ड सहित सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी/पूर्ति निरीक्षक राजकीय अन्न भंडार या ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के कार्यालय में दिनांक 06/09/2025 तक जमा कर सकते है।
निश्चित तिथि के बाद राशन कार्ड सत्यापन के दौरान जांच टीम के द्वारा यदि किसी व्यक्ति का राशन कार्ड पात्रता के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित कार्ड धारक की होगी।
उन्होंने सभी राशन कार्ड धारकों से उक्त तिथि तक सूचना जमा करने की अपील की है।
./टिहरी/दिनांक 28 अगस्त, 2025
‘‘नशा मुक्ति केन्द्र संचालन को लेकर डीएम टिहरी ने किया स्थलीय निरीक्षण।‘‘
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने आज गुरुवार को सुरसिंह धार में नशा मुक्ति केन्द्र संचालन को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सुरसिंह धार में स्वास्थ्य विभाग के बंद पड़े एएनएम भवन का भौतिक निरीक्षण कर विभिन्न कक्षों, किचन, शौचालय, बिजली पानी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नशा मुक्ति केन्द्र संचालन के लिए
बंद पड़े एएनएम भवन को उपयुक्त पाते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को नियमानुसार 20 बेड की क्षमता का नक्शा लघु सिंचाई विभाग से तैयार करवाकर उपलब्ध कराने को कहा। इसके साथ ही चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट संचालन को लेकर भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी ने बताया कि जिला स्तरीय एनडीपीएस की गत बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में आवश्यक कार्यवाही करते हुए नशा मुक्ति केन्द्र संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त एएनएम सेंटर में 3 यूनिट की एन.ओ.सी. दे दी गई है।
इस मौके पर उप जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 28 अगस्त 2025
प्रेस नोट: 4 (सूचना विभाग)
“खनिज न्यास प्रकरणों के संबंध में बैठक आयोजित”
बुधवार, 27 अगस्त देर सायं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के वीसी कक्ष में खनिज न्यास के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों, तहसीलों एवं विकासखंडो से प्राप्त उच्च प्राथमिकता एवं अन्य प्राथमिकता के प्रस्तावों पर तहसीलवार चर्चा की गयी l इन प्रस्तावों पर विभागों एवं कार्यदाई संस्थाओं से प्रस्ताव की उपयोगिता के सम्बन्ध में बैठक में जानकारी प्राप्त की गयी तथा प्रस्तावों को वरीयता के क्रम में सूचीबद्ध किया गया l
इस बैठक में प्रभारी खनन अधिकारी रवि सिंह नेगी द्वारा उपस्थित सदस्यों को खनिज न्यास नियमावली 2017 में वर्ष जुलाई 2025 में किये गए परिवर्तन से अवगत कराया गया l
जिलाधिकारी टिहरी द्वारा बैठक में प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा करने के उपरांत खनन अधिकारी को बैठक में हुई चर्चा के अनुसार सूची में आवश्यक सुधार कर दिनांक 3 सितम्बर को प्रस्तावित निकाय की बैठक में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए l
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार, सीएमओ डॉ श्याम विजय, पीडी डीआरडीए पुष्पेंद्र सिंह, डीडीओ मो. असलम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
आगे पढ़ें
/टिहरी/दिनांक 28 अगस्त, 2025
‘‘49वां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न।”
“कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और डीएम टिहरी की उपस्थिति में की गई प्रथम बैठक।”
“आठ दिवसीय कुंजापुरी मेला 22 सितंबर से 29 सितंबर तक होगा आयोजित।”
आज गुरुवार को तहसील सभागार नरेंद्रनगर में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की उपस्थिति में 49वां सिद्धपीठ माँ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के आयोजन को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक में मेले को लेकर गठित विभिन्न समितियों एवं आपसी सामंजस्य से मेले को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा एवं निर्वाचन एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मेले के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के आपसी तालमेल से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि 1976 से आयोजित यह मेला आज संपूर्णता के साथ भव्य रूप में आयोजित हो रहा है तथा प्रदेश के सबसे बड़े मेलो में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से जनपद में कई विकास योजनाएं हुई है। मेले में न केवल नरेंद्रनगर के अपितु आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर लाभान्वित होते हैं।
उन्होंने कहा कि यह मेला नरेंद्रनगर की पहचान है। सभी व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हुए मेले को सफल बनाएं। प्रदेश को ड्रग्स फ्री बनाने हेतु बच्चों को खेल, शिक्षा और संस्कृति की ओर उन्मुख करें। उन्होंने भावी पीढ़ी के हित में प्रदेश को एजुकेशन और टूरिज्म हब के साथ ही कल्चर हब बनाने को कहा।
कैबिनेट मंत्री ने मेले को और अधिक भव्य और सफल बनाने के लिए अभिनव कार्य करने को कहा। इस क्रम में सभी से सुझाव प्राप्त किए गए। बैठक में विभिन्न योजनाओं के सक्सेस स्टोरी को डिस्प्ले कर उनके अनुभव साझा करने तथा उन्हें सम्मानित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्कूली बच्चों की क्विज प्रतियोगियों आयोजित करने, स्थानीय उत्पादों के हाउस ऑफ हिमालय से संबंधित स्टाल लगाने, ग्रीन होम स्टे के मॉडल बनाकर स्थानीय रॉक्स को प्रमोट करने, स्टालों के माध्यम से पशुपालन से संबंधित योजनाओं/रोगों के उपचार की जानकारी देने, ट्रैकिंग रूट, एडवेंचर स्पोर्ट्स एवं मिलेट्स आधारित उत्पादों को प्रमोट करने को कहा गया।
मा. मंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सभी समितियों को एक सप्ताह के भीतर अपनी अपनी उप समिति की बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वसान देते हुए कहा कि इस बार कुंजापुरी मेला भव्य रूप से सफलता पूर्वक सम्पादित किया जाएगा।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गजा कुंवार सिंह चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष फ़कोट दीक्षा राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष तपोवन विनीता बिष्ट, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पवांर, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, डीएफओ नरेंद्रनगर दिगनाथ नायक, डीएफओ टिहरी डैम संदीपा शर्मा, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, सीएमओ श्याम विजय सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मीडिया एवं अन्य मौजूद रहे।
आगे पढ़ें
जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल।*
NDRF की टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम अन्तर्गत आज दिनांक 28.08.2025 को राजकीय महाविद्यालय-कमान्द और रा० ई०का०-कमान्द के लिए संयुक्त रूप से राजकीय महाविद्यालय कमान्द के परिसर मे कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दोनों संस्थानों के लगभग 232 छात्र-छात्राओं सहित महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ मे महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर गौरी सेवक ने समस्त प्रतिभागियों और NDRF, SDRF और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल का स्वागत एवं दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वन्दना के किया गया I
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य ने सभी का स्वागत करते हुए कहा की आपदा प्रबधन एक आवश्यक प्रोसेस है, जिसको समस्त नागरिकों को आवश्यक रूप से सीखना चाहिए, विशेष रूप से पहाड़ी जनपदों में इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए, जिससे सभी लोग आवश्यकता पड़ने पर अपने क्षेत्र में मदद करने में सफल हो सकेंI महाविद्यालय को ख़ुशी है की वर्तमान मे हो रहे कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय पहला महाविद्यालय बना जिसमें आपदा प्रबधन सम्बन्धित प्रशिक्षण द्वारा दिया जा रहा हैI महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा NDRF, SDRF टीम एवं आपदा प्रबंधन विभाग और उपस्थित प्रतिभागीयों का स्वागत किया गया।
NDRF की टीम द्वारा आपदाओं से बचाव के सम्बन्ध में, प्राथमिक उपचार, CPR, स्टेचर के इंप्रोवाईजेशन तरीके, बाढ रेस्क्यू, फायर रेस्क्यू, खोज एवम बचाव में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की जानकारी दी गई और कार्यक्रम के दोरान NDRF, SDRF की टीम के द्वारा डैमो एवं अभ्यास कराया गया, जिसमे महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर गौरी सेवक, डॉ. बीना जोशी, छात्र कुमारी सन्तोशी, नैना, मीना, पार्वती, सचिन सौरभ सिमरन, प्रिया, करिश्मा, आयशा, शैलेश, पंकज द्वारा अभ्यास भी किया गया ।
इस अवसर पर NDRF टीम के श्री ओम प्रकाश के द्वारा कहा गया कि श्री सुदेश कुमार ड्रॉल कमांडेंट, 15 वी, NDRF के दिशानिर्देश में पूरे उत्तराखंड में इस तरह के प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तहत टिहरी जनपद में दिनांक 18.08.2025 से 02.09.2025 तक जनपद के लगभग 15 स्थानो में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। NDRF टीम के द्वारा दिनांक 25.08.25 से 02.09.25 तक जनपद के विकासखंड चंबा, थौलधार, प्रतापनगर एवं जाखणीधार में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं l SDRF के द्वारा SDRF के गठन एवं कार्य प्रणाली के बारे मे बताया गया एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य प्रशिक्षक अनिल सकलानी ने आपातकालीन नम्बरों एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विभिन्न जानकारी उपस्थित प्रतिभागियों को दी गयी।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर गौरी सेवक ने सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि एस तरह के कार्यक्रम आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संस्थान में होते रहें तो निश्चित रूप से सभी के लिए लाभकारी होगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. शैफाली शुक्ला, डॉ. राकेश मोहन नौटियाल, डॉ. दीपक राणा, डॉ. बीना रानी जोशी, डॉ. प्रवीण, डॉ, नीना शर्मा, श्री केदारनाथ भट्ट, श्री सोहन सिंह, श्री सतेंदर सिंह और समस्त स्टाफ के साथ राजकीय इंटर कॉलेज कमान्द के फिजिकल आध्यापक श्री जितेंद्र ढौंडियाल जी भी उपस्थित रहे I
आगे पढ़ें
/टिहरी/दिनांक 28 अगस्त, 2025
‘‘49वां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न।”
“कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और डीएम टिहरी की उपस्थिति में की गई प्रथम बैठक।”
“आठ दिवसीय कुंजापुरी मेला 22 सितंबर से 29 सितंबर तक होगा आयोजित।”
आज गुरुवार को तहसील सभागार नरेंद्रनगर में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की उपस्थिति में 49वां सिद्धपीठ माँ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के आयोजन को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक में मेले को लेकर गठित विभिन्न समितियों एवं आपसी सामंजस्य से मेले को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा एवं निर्वाचन एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मेले के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के आपसी तालमेल से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि 1976 से आयोजित यह मेला आज संपूर्णता के साथ भव्य रूप में आयोजित हो रहा है तथा प्रदेश के सबसे बड़े मेलो में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से जनपद में कई विकास योजनाएं हुई है। मेले में न केवल नरेंद्रनगर के अपितु आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर लाभान्वित होते हैं।
उन्होंने कहा कि यह मेला नरेंद्रनगर की पहचान है। सभी व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हुए मेले को सफल बनाएं। प्रदेश को ड्रग्स फ्री बनाने हेतु बच्चों को खेल, शिक्षा और संस्कृति की ओर उन्मुख करें। उन्होंने भावी पीढ़ी के हित में प्रदेश को एजुकेशन और टूरिज्म हब के साथ ही कल्चर हब बनाने को कहा।
कैबिनेट मंत्री ने मेले को और अधिक भव्य और सफल बनाने के लिए अभिनव कार्य करने को कहा। इस संबंध में सभी से सुझाव प्राप्त किए गए। बैठक में विभिन्न योजनाओं के सक्सेस स्टोरी को डिस्प्ले कर उनके अनुभव साझा करने तथा उन्हें सम्मानित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्कूली बच्चों की क्विज प्रतियोगियों आयोजित करने, स्थानीय उत्पादों के हाउस ऑफ हिमालय से संबंधित स्टाल लगाने, ग्रीन होम स्टे के मॉडल बनाकर स्थानीय रॉक्स को प्रमोट करने, स्टालों के माध्यम से पशुपालन से संबंधित योजनाओं/रोगों के उपचार की जानकारी देने, ट्रैकिंग रूट, एडवेंचर स्पोर्ट्स एवं मिलेट्स आधारित उत्पादों को प्रमोट करने को कहा गया।
मा. मंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सभी समितियों को एक सप्ताह के भीतर अपनी अपनी उप समिति की बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वसान देते हुए कहा कि इस बार कुंजापुरी मेला भव्य रूप से सफलता पूर्वक सम्पादित किया जाएगा।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर दीक्षा राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष गजा कुंवार सिंह चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष तपोवन विनीता बिष्ट, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पवांर, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, डीएफओ नरेंद्रनगर दिगनाथ नायक, डीएफओ टिहरी डैम संदीपा शर्मा, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, सीएमओ श्याम विजय सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मीडिया एवं अन्य मौजूद रहे।
आगे पढ़ें
*प्रदेशभर में आयोजित होगा स्वास्थ्य पखवाड़ : डॉ. धन सिंह रावत*
*4604 स्वास्थ्य शिविरों में परखी जायेगी लोगों की सेहत*
*रक्तदान को जगह-जगह लगेंगे मेगा ब्लड डोनेशन कैंप*
*विभागीय अधिकारियों को निर्देश, जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी करें सुनिश्चित*
देहरादून, 28 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ’स्वास्थ्य पखवाड़ा’ आयोजित किया जायेगा। जिसके तहत मेडिकल कालेजों, जिला चिकित्सालयों, उप जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेंगे, जहाँ पर आम लोगों को निःशुल्क जांच व चिकित्सकीय परामर्श दिया जायेगा। इसके अलावा जगह-जगह वृहद रक्तदान शिविर भी लगाये जायेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिये गये हैं।
सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश में आयोजित स्वास्थ्य पखवाड़े की तैयारियों की समीक्षा की। डॉ. रावत ने कहा कि स्वास्थ्य पखवाड़े के विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में 4604 स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेंगे। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 522, बागेश्वर 109, चमोली 206, चम्पावत 120, देहरादून 425, हरिद्वार व नैनीताल में 367-367, पिथौरागढ़ 679, पौड़ी 573, रूद्रप्रयाग 239 टिहरी 533, ऊधमसिंह नगर 256 तथा उत्तरकाशी में 208 स्वास्थ्य शिविर शामिल है।इसके लिये नोडल अधिकारियों की भी नियुक्त कर दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि आरोग्य मंदिरों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप जिला एवं जिला चिकित्सालयों में आयोजित इन शिविरों में आम लोगों को निःशुल्क उपचार, परीक्षण व दवा वितरित की जायेगी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं, टीबी मरीजों को भी निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविरों में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं की भी जानकारी आम लोगों को दी जायेगी। डॉ. रावत ने स्वास्थ्य पखवाड़े के सफल आयोजन को लेकर विभागीय अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य पखवाड़े का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी अधिकारियों दिये ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सके। इसके अलावा डॉ. रावत ने इस अभियान में स्थानीय सांसदों, निगर निगम के महापौरों, क्षेत्रीय विधायकों, दर्जा राज्य मंत्रियों, नगर निकायों के पार्षदों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने को भी कहा। इसके अलावा स्वास्थ्य पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में वृहद रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें आम लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिये प्रेरित किया जायेगा, साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान के लिये विभिन्न विद्यालयों, स्कूलों व महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को भी जागरूक किया जायेगा।
बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, मिशन निदेशक एनएचएम मनुज गोयल, अनुराधा पाल, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक डॉ. शिखा जंगपांगीअपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. एस. बिष्ट, डॉ. तुहिन कुमार, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें।
गेंवाली भिलंगना में रात्रि में रात्रि में बादल फटने की घटना हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोई जन हानि नहीं हुई है। सार्वजनिक/निजी संपत्ति की क्षति होने की संभावना है। राजस्व टीम रवाना हो गयी है।
साथ ही स्वास्थ्य, विद्युत, जल संस्थान, जल निगम, pwd, वेपकोस, पशु चिकित्सा टीम रिस्पांस हेतु रवाना।
आगे पढ़ें
टिहरी के भिलंगना विकासखंड में जोरदार बारिश के कारण बालगंगा और धर्मगंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी की सूचना। नैलचामी क्षेत्र में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से ठेला गांव के मयाल गाड़ में आए मलवे से पुलिया, गुलों, फसल नुकसान की सूचना।


