HTML tutorial
HTML tutorial

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित प्रतिनिधियों की शपथ ग्रहण का दिन तय ।

Pahado Ki Goonj

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित प्रतिनिधियों की शपथ ग्रहण का दिन तय ।

 

 

देहरादून ।

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब जल्द ही पंचायत को निर्वाचित प्रतिनिधि मिलने जा रहे हैं। शासन ने निर्वाचित प्रतिनिधियों की शपथ ग्रहण का दिन तय कर दिया है। हरिद्वार को छोड़कर बाकी 12 जिलों में ग्राम प्रधान, सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण 27 अगस्त से एक सितंबर के बीच होंगे। सचिव पंचायती राज चंद्रेश कुमार ने तिथियां जारी कर दीं हैं।

सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय सारिणी के हिसाब से शपथ ग्रहण और पहली बैठक कराएं। सदस्य ग्राम पंचायत और प्रधान ग्राम पंचायत का शपथ ग्रहण 27 अगस्त को होगा और पहली बैठक 28 अगस्त को होगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य, कनिष्ठ उप प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण 29 अगस्त को होगा और पहली बैठक 30 अगस्त को होगी।

सदस्य जिला पंचायत, उपाध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण एक सितंबर को व पहली बैठक दो सितंबर को होगी। हाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ये सभी चुनकर आए हैं। सचिव पंचायती राज के मुताबिक, निर्धारित तिथियों पर अनिवार्य रूप से शपथ ग्रहण व बैठक करानी होगी।

Next Post

सी एम के आदेश से थराली में राहत और बचाव कार्यों को किया जा रहा है

थराली में राहत और बचाव कार्यों को किया जा रहा है https://x.com/pushkardhami/status/1959084169704906912?s=09 थराली में राहत और बचाव कार्यों के लिए गौचर से एनडीआरफ और आईटीबीपी, ग्वालदम से SSB रवाना। एसडीआरएफ के पहुंचने वाली है थराली। थराली में राहत और बचाव कार्यों का काम चल रहा है Views: 63

You May Like