HTML tutorial

खुली 17 नई सस्ता गल्ला राशन दुकान, 12 नई दुकानों के निकाले टेंडर जानिए सभी खबर

Pahado Ki Goonj
खुली 17 नई सस्ता गल्ला राशन दुकान, 12 नई दुकानों के निकाले टेंडर
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के प्रयास से जनपद में 17 नई सस्ता गल्ला राशन की दुकानें खुलवा दी तथा 12 नई दुकानों के लिए टेंडर निकाल दिये।
आज यहां जिलाधिकारी सविन बसंल जिला पूर्ति कार्यालय में सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकानों के लिए प्रस्तावित दबी फाईल को निकालते हुए टैण्डर प्रक्रिया जारी कर दी है। जनमानस को भीड़ में लगकर एक ही दुकान से राशन लेने को मजबूर थे, जिलाधिकारी नई सस्ता गल्ला की राशन दुकानों के लिए टेण्डर करने के निर्देश दिए। विभिन्न नगर निगम/नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत नई सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों के आंवटन हेतु पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये थे जिसके क्रम में 17 नई सस्ते गल्ले राशन की दुकानें खुल गई हैं तथा 12 नई दुकानों के लिए टेण्डर आमंत्रित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने वर्षों से प्रस्तावित नई सस्ता गल्ला राशन की दुकानों की पत्रावली बाहर निकाली जिसका नतीजा यह निकला की 17 दुकाने खुल गई हैं तथा शेष दुकानों के लिए आवेदन आमत्रित किए गए हैं। जनपद देहरादून के शहरी क्षेत्रों में उचित दर विक्रेताओं की मृत्यु/त्याग पत्र दिये जाने तथा आबादी में वृद्धि होने, शहर में विघमान उचित दर दुकानों पर राशन कार्ड उपभोक्ताओं का भार बढ­घ्ने व सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था को सुदृढ करने तथा जनमानस की सुलभता के दृष्टिगत नई उचित दर की दुकानों के आंवटन हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रेस विज्ञाप्ति जारी की गई। जिसके क्रम में इन्वेस्ट उत्तराखण्ड पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदित आवेदनों पर नये उचित दर घ्विक्रेताओं के चयन हेतु चयन समिति की संस्तुति के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा जनपद के विभिन्न शहरी क्षेत्रों मौहल्लों 17 उचित दर विक्रेताओं को दुकान आवंटित की गई है। अब जिला प्रशासन द्वारा 12 नई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिनमें नगर निगम देहरादून अन्तर्गत डालनवाला क्षेत्र दून विहार जाखन, कनाटप्लेस चुक्खुवाला, मियावाला क्षेत्र बालावाला, मोहकमपुर, ब्रहमणवाला, रायपुर प्रथम डांडा लखौण्ड (खुदानेवाला), नगर पालिका मसूरी अन्तर्गत बार्लाेगंज, नगर निगम ऋषिकेश अन्तर्गत अम्बेडकर चौक, अद्वैतानन्द मार्ग, मुखर्जी चौक, इन्द्रा नगर, आशुतोष नगर राशन दुकानों के लिए टेण्डर आमंत्रित किए गए हैं।

आगे पढ़ें

14 लाख रुपये की ठगी का शिकार हुए पीड़ित के पैसे वापस दिलवाये
हरिद्वार। 14 लाख रूपये की साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित की धनराशि पुलिस की साइबर सेल यूनिट द्वारा वापस करवा दी गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते वर्ष 27 अगस्त को सुमित निवासी सुनारों वाली गली बहादराबाद ने थाना बहादराबाद आकर तहरीर दी कि साइबर ठगों द्वारा उनसे ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर हाईबॉक्स अर्निंग एप्प के जरिए धोखाधड़ी कर ली गई है। जिसमें उनके एवं उनकी माताजी के खाते से 14 लाख रुपए की धनराशि उड़ा दी गई है। मामले में संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी गयी। जंाच के दौरान साइबर सेल टीम द्वारा मात्र ट्रांजेक्शन आईडी के आधार पर संबंधित पेमेंट गेटवे एवं खाता खोज निकाल लिए गए। साइबर सेल द्वारा उक्त खातों को तत्काल फ्रीज करा दिया गया। परंतु साइबर ठगों द्वारा खाते फ्रीज किए जाने से पूर्व ही से उक्त धनराशि अन्य अज्ञात खातों में जमा कर दी गई। जिन खातों के संबंध में जानकारी पेमेंट गेटवे द्वारा भी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। जिसपर साइबर एवं थाने की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध खातों से लिंक जीएसटी नंबर ट्रैक कर लिए गए। जिनके आधार पर संदिग्ध बैंक खातों को ढूंढ निकाल लिया गया एवं धनराशि को तुरंत होल्ड कर दिया गया। साइबर सेल द्वारा संदिग्ध खातों एवं धनराशि की सम्पूर्ण जानकारी जांच अधिकारी को उपलब्ध कराई गई। जिसके पश्चात विधिक कार्यवाही के जरिए साइबर सेल हरिद्वार एवं थाना बहादराबाद की संयुक्त टीम द्वारा धोखाधड़ी से संबंधित धनराशि पीड़ित परिवार के खाते में वापस लौटा दी गई। ठगी जमापूंजी को पुनः वापस पाकर पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस का धन्यवाद किया गया है।

आगे पढ़ें

ड्रग्च विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी,कई मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्यवाही
नैनीताल। जिले के रामनगर में ड्रग्स विभाग ने मंगलवार देर शाम को अचानक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 12 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान कई दुकानों में भारी अनियमितताएं पाई गईं। कुछ मेडिकल स्टोर मालिक छापेमारी की भनक लगते ही अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग निकले।
जानकारी के अनुसार, यह अभियान नैनीताल जनपद की वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट के नेतृत्व में चलाया गया। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विभाग की टीम ने रामनगर के विभिन्न इलाकों में मेडिकल स्टोर्स की जांच की। इस दौरान महालक्ष्मी मेडिकल, न्यू लाइफ मेडिकल और हैप्पी लाइफ मेडिकल में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इन तीनों मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस कैंसिल करने के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
इसके अलावा दो अन्य मेडिकल स्टोर्स पर भी भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिनको नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। टीम ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर मालिक अचानक दुकानें बंद कर फरार हो गए। इनकी सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
आगे पढ़ें

सीएम धामी ने सीएम आवास पर फहराया तिरंगा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय, दुकान आदि पर तिरंगा गर्व और सम्मान के साथ फहराएं तथा देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर ींतहींतजपतंदहं.बवउ पर अवश्य साझा करें।

Next Post

जिप और ब्लॉक प्रमुख पदों पर एक तरफा जीत अर्जित करेगी भाजपा: भट्ट

जिप और ब्लॉक प्रमुख पदों पर एक तरफा जीत अर्जित करेगी भाजपा: भट्ट देहरादून 13 अगस्त। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनावों में एकतरफा जीत का दावा किया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि सभी निर्वाचित सदस्यों को विकास का मत मिला […]

You May Like