HTML tutorial

टिहरी गढ़वाल में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की मतगणना 8 बजे प्रात से प्रारंभ डीएम ने किया मुयाना

Pahado Ki Goonj

लिखवार गांव  , टिहरी /दिनांक 31 जुलाई, 2025

“मतगणना प्रक्रिया प्रातः 08 बजे से शांतिपूर्वक संचालित।”

जनपद टिहरी गढ़वाल में जिला निर्वाचन अधिकारी (प.) नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत मतगणना प्रक्रिया प्रातः 08 बजे से शांतिपूर्वक शुरू हुई। जनपद के सभी नौ ब्लॉक में मतगणना प्रक्रिया समस्त प्रशासनिक एवं कानून व्यवस्थाएं के बीच
निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से चल रही है।


प्रताप नगर में मैदान में प्रत्यासी

आगे पढ़ें

टिहरी/दिनांक 31 जुलाई, 2025

“मतगणना के दौरान जिलाधिकारी ने किया चंबा ब्लॉक का निरीक्षण”

 

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025 के अंतर्गत आज दिनांक 31 जुलाई को चंबा ब्लॉक में मतगणना कार्य का शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतगणना कक्षों, स्ट्रॉंग रूम, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना कर्मियों की तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना के प्रत्येक चरण की वीडियोग्राफी की जा रही है तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने मतगणना कार्मिकों से कार्य में पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक टिहरी एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, आरओ जातेश सैनी, चम्बा खंड विकास अधिकारी शाकिब हुसैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Next Post

उतरा खंड में जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर आरक्षण तय किया गया है जानिए सभी समाचार

उतरा खंड  पंचायत राज  सचिव चंद्रेश यादव ने  जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर आरक्षण तय किया  है। देहरादून जिला पंचायत में अध्यक्ष की सीट सामान्य महिला हुए घोषित, अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष की महिला सीट हुई घोषित बागेश्वर में महिला अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित रखी गई जिला पंचायत […]

You May Like