HTML tutorial
HTML tutorial

जंगली जानवर की वजह से कार बनी आग का गोला, चालक की ऐसे बची जान

Pahado Ki Goonj

टनकपुर, चंपावत : बस्तिया जा रही एक नई कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे उसमें आग लग गई। चालक ने बमुश्किल बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस व फायर टीम भी मौके पर पहुंची। घायल को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि जंगली जानवर के सड़क पर आने से चालक नियंत्रण खो बैठा था।

बस्तिया निवासी दंबर सिंह ओली पुत्र गोपाल सिंह ओली धारचूला नाम से होटल चलाता है। उसने दस दिन पूर्व नई ऑल्टो कार खरीदी थी। गत  रात्रि ककरालीगेट गेट पर कार की इंट्री कराकर वह बस्तिया जा रहा था कि ककरालीगेट से तीन किमी किलोमीटर आगे तीन डांट के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई

इस दौरान दंबर सिंह बमुश्किल कार से बाहर निकला। थाड़ी देर में कार में आग लग गई और कार धू-धू कर जलने लगी। दंबर ने बस्तिया फोन कर परिजनों को बुलाया। सूचना पर कोतवाल अरुण कुमार वर्मा फायर बिग्रेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार की आग को बुझाया।

घायल को पुलिस संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंची। जहां हालत गंभीर देख डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। चालक का कहना है कि जंगली जानवर के अचानक सामने आ जाने से कार अनियंत्रित हो गई। इससे यह हादसा हो गया।

Next Post

डीएम के आश्वासन पर माने एडीएम, इस्तीफा लिया वापस; सीएम ने दिए जांंच के आदेश

चंपावत : उत्तराखंड सतत विकास उत्सव कार्यक्रम में एनजीओ संस्थापक के दुर्व्यवहार से नाराज एडीएम के शनिवार को इस्तीफा देने के बाद रविवार को डीएम डॉ. अहमद इकबाल और एसपी धीरेंद्र गुंज्याल उन्हें मनाने पहुंचे। काफी देर चली वार्ता के बाद डीएम के आश्वासन पर वह मान गए। डीएम ने बताया […]

You May Like