
गंगोत्री राजमार्ग पर बाईक दुर्घटना में तीन लोग घायल
उत्तरकाशी
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नलूपानी में एक बाईक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार तीन लोग घायल हो गये, जिनमें से दो लोगों को गंभीर चोट होने के कारण रेफर किया गया है!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिन्यालीसौड़ से उत्तरकाशी की ओर आ रहे एक बाईक में सवार 3 युवा अचानक नालूपानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कोई बड़ी घटना नहीं हुई, वहीं वहां से गुजर रहे ए आर टी ओ उत्तरकाशी द्वारा तीनों बाईक सवार को डुंडा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों के द्वारा घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल बाइक सवार में, विपिन जिसका पैर फेक्चर है, आयुष का हाथ फेक्चर है को रेफर किया गया है! जबकि धीरज सामान्य स्थिति में है!


