HTML tutorial

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया गुरु दक्षिणा कार्यक्रम ।

Pahado Ki Goonj

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया गुरु दक्षिणा कार्यक्रम ।

बड़कोट।

ग्रामसभा उपराड़ी के शिवमंदिर प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में गुरु पूजन एवं गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरएसएस के जिला सेवा प्रमुख आलोक बिजल्वाण ने कहा कि संघ के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का विशेष महत्व है। इसमें स्वयंसेवकों की ओर से निधि समर्पण किया जाता है। उन्होंने संघ की स्थापना, क्रियाकलाप व वर्तमान परिवेश में राष्ट्र एवं संपूर्ण विश्व के लिए संघ की उपयोगिता पर चर्चा की। भगवा ध्वज पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि संघ आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर है और किसी दूसरे से चंदा नहीं लेता। संघ से जुड़े लोग भी साल में केवल एक बार अपनी तरफ से दक्षिणा देते हैं, जिसे गुरु दक्षिणा कहा जाता है।हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष महंत केशवगिरी महराज ने सनातन धर्म की विशेषता के साथ आरएसएस के कार्यो पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर
हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष महंत केशवगिरी महाराज,जिला सेवा प्रमुख आलोक बिजल्वाण,जिला प्रचारक नवीन,
नगर कार्यवाह गौतम गुप्ता, प्रचार प्रमुख पारस रावत
,लोकेन्द्र डबराल,सत्य प्रसाद,अजय रावत,खण्ड प्रचार प्रमुख सुनील थपलियाल,शन्ति बेलवाल सहित दर्जनों लोग शामिल थे

Next Post

पंचायत चुनावः दूसरे चरण के लिए मतदान सोमवार को, 21 लाख मतदाता डालेंगे वोट ।

पंचायत चुनावः दूसरे चरण के लिए मतदान सोमवार को, 21 लाख मतदाता डालेंगे वोट । देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 28 जुलाई सोमवार को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। दूसरे चरण में हरिद्वार जिला छोड़ 12 जिलों के […]

You May Like