HTML tutorial

कारगिल विजय दिवस पर दी गयी श्रद्धांजलि ।

Pahado Ki Goonj

कारगिल विजय दिवस पर दी गयी श्रद्धांजलि ।

बडकोट ।

शनिवार को शहीद आशाराम जगूड़ी स्मारक पौल गांव में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 1999 के युद्ध में वीरगति को प्राप्त जवानों को शहीद स्मारक पर दीप जलाकर  भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आपको बताते चले कि
शहीद आशाराम जगूड़ी
बड़कोट तहसील के अंतर्गत पौल गांव निवासी आशाराम जगूड़ी आईटीबीपी में आतंकियों से लोहा लेते हुए 25 मई सन 2002 में शहीद हो गए थे। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में समाजसेवी ग्राम वासी एवं शहीद के परिजनों ने शहीद आशाराम जगूड़ी स्मारक पर दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस मौके पर समाजसेवी अजय रावत ,  सुनील थपलियाल, संत केशव गिरी महाराज , थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत , राजेश उनियाल , प्रदीप जगूड़ी,मदन पैन्यूली , राजेश उनियाल, अमित रावत , मस्तराम ,
धनीराम जगूड़ी, जयराम , सिद्धि भट्ट ,गिरजा नन्द,  , नवीन जगूड़ी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।

Next Post

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार जनपद में स्थित मंशा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं जानिए सभी समाचार

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद में स्थित मंशा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस […]

You May Like