HTML tutorial

चैकी  प्रभारी से अभद्रताए तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Pahado Ki Goonj

चैकी  प्रभारी से अभद्रताए तीन के खिलाफ मुकदमा
देहरादून। चैकी प्रभारी से अभद्रता व फोन तोड़ने के मामले में कैंट कोतवाली पुलिसब ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैसी भट्ट ने बताया कि जुगल किशोर निवासी गंगोलए पंडितवाड़ी ने चैकी सर्किट हाउस पर गौरव धीमान निवासी गंगोल पंडितवाड़ी के विरूद्ध गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों की ओर से रात्रि में उनके घर के शीशे तोड़ने के संबंध में प्रार्थना पत्र चैकी प्रभारी सर्किट हाउस में दिया था।
चैकी प्रभारी गौरव धीमान को पूछताछ के लिए चैकी पुर बुलाया गया। गौरव धीमान अपनी माता इन्दु धीमान तथा बहन काजल धीमान के साथ चैकी पर आया।
चैकी पर गौरव धीमान से घटना के संबंध पूछताछ के दौरान उसकी बहन काजल धीमान व अन्य स्वजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और चैकी प्रभारी के हाथ से उनका मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया। घटना के संबंध में चैकी प्रभारी सर्किट हाउस की ओर से तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Next Post

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 का प्रथम चरण का मतदान सम्पन्न । प्रथम चरण में हुआ 82.49 प्रतिशत मतदान*

*त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 का प्रथम चरण का मतदान सम्पन्न । प्रथम चरण में हुआ 82.49 प्रतिशत मतदान* उत्तरकाशी । (रिपोर्ट मदन पैन्यूली। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज सुबह प्रातः 8 बजे शुरू हुआ। जनपद के तीनो विकासखंडों में मतदाताओं द्वारा सुबह से ही […]

You May Like