HTML tutorial

यमुनोत्री हाइवे खरादी में चीड़ का पेड़ मकान में घुसा ।

Pahado Ki Goonj

यमुनोत्री हाइवे खरादी में चीड़ का पेड़ मकान में घुसा ।

उतरकाशी । बड़कोट।

यमुनोत्री नेशनल हाइवे से लगे खरादी कस्बे में रविवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब चार बजे अचानक पहाड़ी से एक चीड़ का पेड़ टूटकर कुलदीप चौहान के मकान में घुस गया। पेड़ इतनी रफ्तार से गिरा कि दीवार तोड़ते हुए सीधे आर-पार हो गया। गनीमत रही कि पेड़ दाएं-बाएं मुड़ने के बजाय सीधा चला गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
कुलदीप चौहान ने बताया कि हादसे के वक्त उनका परिवार घर में ही मौजूद था। अचानक जोरदार आवाज से नींद खुली तो देखा कि पेड़ उनके चाय की दुकान वाले कमरे में घुसा हुआ है। पेड़ का एक हिस्सा शटर तोड़कर मकान की दीवार को भेद गया, जबकि बगल के कमरे में उनकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे। उन्होंने बताया कि यदि पेड़ की दिशा थोड़ी भी बदलती तो नीचे सटे मकानों में भी बड़ा नुकसान हो सकता था।
भाजपा नेता मनमोहन चौहान ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा है इन पेड़ों के बारे कई बार वन विभाग को सूचित किया गया था लेकिन विभाग पेड़ो को सड़क से काफी दूर बता कर टाल देते हैं । उन्होंने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार से यमुनोत्री नेशनल हाइवे के किनारे गिरने की कगार पर खड़े पेड़ों की छंटाई कर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
वहीं नायब तहसीलदार खजान सिंह ने मौके का मुआयना कर घटना की रिपोर्ट तैयार करने की बात कही है।

Next Post

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक दुर्घटना में पांच लोग घायल ।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक दुर्घटना में पांच लोग घायल । उतरकाशी । गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान सोनगाड़ से 50 मीटर गंगोत्री की तरफ एक ट्रक रोड़ पर पलटने से दुर्घटना ग्रस्त हुआ हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में ड्राइवर सहित 13 लोग बताए […]

You May Like