HTML tutorial

मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार।

Pahado Ki Goonj

*मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार।

उतरकाशी । चिन्यालीसौड़ ।

बीते गुरुवार को चिन्यालीसौड़ नागणी निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना धरासू पर आकर *नागणी में स्थित माता सुरकण्डा देवी मन्दिर में चोरी* होने की सूचना दी गयी, व्यक्ति द्वारा बताया गया कि 17 जुलाई 2025 को किसी अज्ञात चोर द्वारा *मन्दिर का ताला तोड़कर दानपात्र में रखी नकदी तथा चांदी की छतर चोरी* की गयी है। सूचना के आधार पर थाना धरासू पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की *धारा 305/331(3)* के अंतर्गत चोरी का मामला दर्ज किया गया।
थाना धरासू पुलिस की टीम ने आरोपी कुशला को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया । आरोपी कुशला के कब्जे से चोरी किये गये *नकदी, चांदी की छतर तथा एक खुंखरी बरामद की गयी है।

पूछताछ में आरोपी द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र चमियाली से भी लेपटॉप व म्यूजिक सिस्टम चोरी करने तथा राजस्व क्षेत्र जसपुर में मुकदमा पंजीकृत होना प्रकाश में आने पर पुलिस द्वारा स्थानीय राजस्व उ0नि0 को साथ लेते हुये अभियुक्त की निशांदेही पर उसके गांव गमरी में जाकर चोरी किया गया म्यूजिक सिस्टम बरामद किया गया। आरोपी कुशला लगातार छोटी-मोटी चोरियों में संलिप्त रहता हैं, उसने राजस्व क्षेत्रों में कई जगहों पर मंदिर व अन्य स्थानों पर चोरी करने की जानकारी मिली है। जिस सम्बन्ध में छान-बीन प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* कुशला पुत्र बिशन दास निवासी ग्राम/पट्टी गमरी, चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी(32 वर्ष)।

*बरामद माल-* एक चांदी की छतर, 1180 रु की नकदी, एक खुंखरी तथा एक म्यूजिक सिस्टम

*पुलिस टीम-*
1-म0उ0नि0 शशि राणा
2-अ.उ.नि श्री शंकर सिंह
3-का0 अनिल चौहान
4-का0 अनिल तोमर

Next Post

Good news सीएम धामी को सुपर शाबासी, पल-पल झलका विश्वास

[19/07, 12:11 pm] +91 75001 17686: https://www.facebook.com/share/p/1Auni3is69/ सीएम धामी को सुपर शाबासी, पल-पल झलका विश्वास *केंद्रीय गृह मंत्री ने बंपर निवेश पर पीठ थपथपाई, साथ ही ब्रांडिंग भी की* *सीएम पुष्कर सिंह धामी का कई बार नाम लेकर की तारीफ* *नीतियों का किया जमकर प्रचार, व्यवस्थाओं को खूब सराहा* वर्ष 2023 […]

You May Like