
10 पेटी अवैध अंग्रेजी
शराब की तस्करी करते एक युवक गिरफ्तार, ।
उत्तरकाशी ।
कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा बीते रोज चैकिंग के दौरान एक युवक को 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा कल 16 जुलाई 2025 को चैकिंग के दौरान तेखला बाईपास से सत्यनारायण नाम के एक व्यक्ति को वाहन संख्या UK10TA-0967 (SWIFT) से 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया।*
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
*गिरफ्तार अभियुक्त -* अभियुक्त सत्यनारायण पुत्र स्व0 बिक्रम सिंह रावत उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम किशनपुर हाल मानपुर तहसील भटवाडी जिला उत्तरकाशी
*बरामद माल-*
1- 10 पेटी अंग्रेजी शराब (06 पेटी रॉयल स्टेग व 4 पेटी 8 PM ब्लैक)
*कीमत करीब- 1.2 लाख*
*पुलिस टीम-*
1- अ0उ0नि0 टीकम सिंह
2- हे0का0 रणजीत कुमार
3- का0 दीपक चौहान
4- का0 नीरज रावत

