HTML tutorial
HTML tutorial

परिणय सूत्र में बंधे विशेष भृगुवंशी व शैलजा असवाल

Pahado Ki Goonj

देहरादून : भारतीय बास्केटबाल टीम के पूर्व कप्तान विशेष भृगुवंशी और देहरादून की शैलजा असवाल परिणय सूत्र में बंध गए हैं। दोनों ने देहरादून के एक फार्म हाउस में सात फेरे लिए। 28 फरवरी को वर पक्ष की ओर से बनारस में रिसेप्शन दिया जाएगा।

मूलरूप से बनारस के रहने वाले विशेष भृगुवंशी ने नेशविला रोड निवासी शैलजा असवाल के साथ शनिवार को सात फेरे लिए। पिछले साल मई में इन दोनों ने देहरादून में ही सगाई की थी। विशेष पहले भारतीय बास्केटबाल खिलाड़ी हैं, जिनका करार प्रतिष्ठित विदेशी लीग के लिए ऑस्ट्रेलिया के ऐडिलेड 36 क्लब के साथ हुआ है।

वे भारतीय बास्केटबाल टीम के 11 बार कप्तान रह चुके हैं और दो बार एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ओएनजीसी देहरादून में अधिकारी पद पर तैनात विशेष एशियन बास्केटबाल चैंपियनशिप और एशियन बीच बास्केटबाल चैंपियनशिप में देश को पदक दिला चुके हैं।

वहीं, शैलजा असवाल का भी खेलों से गहरा नाता रहा है। शैलजा के पिता दिनेश असवाल बास्केटबाल कोच के साथ खेल विभाग में उपक्रीड़ाधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह कोर्फबाल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और नीदरलैंड व स्पेन में आयोजित चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। बास्केटबाल में सीनियर स्तर वह स्वर्ण पदक विजेता भी रही हैं। वर्तमान में वह होपटाउन गर्ल्‍स स्कूल में बास्केटबाल कोच हैं। शादी में विभिन्न खेलों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी समेत कई खेल संघों के पदाधिकारी व खेल अधिकारी शामिल हुए।

 

 

 

Next Post

दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसा तेंदुआ, पिता-पुत्र ने मिलकर किया सामना

टिहरी : बीती रात भिलंगना ब्लाक के बजिंगा गांव में एक तेंदुआ कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आया। यहां सो रहे पिता-पुत्र ने जब तेंदुए को सामने देखा तो उनके होश उड़ गए। दोनों ने हिम्‍मत दिखाकर तेंदुए का सामना किया। घटना भिलंगना ब्लाक के बजिंगा से कुछ दूरी […]

You May Like