HTML tutorial

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।

Pahado Ki Goonj

*जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।

उत्तरकाशी । पुरोला ।

रिपोर्ट मदन पैन्यूली ।

जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने पुरोला ब्लॉक के मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान स्थलों, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण व उनकी संख्या संबंधित इंतजामों का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दूरस्थ क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का दौरा किया तथा बिजली, पानी, शौचालय और रैंप जैसी मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा और निर्देशित किया कि मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समयपूर्वक पूरे कर लिये जाएं ।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है इसके लिये सभी संबंधित विभागों को मिलकर कार्य करने और चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना जरूरी है तथा प्रशासन मतदाताओं को एक सुरक्षित और सुगम मतदान अनुभव प्रदान करने व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम पुरोला मुकेश रमोला, बीडीओ सुरेश चौहान, अधिशासी अभियंता लोनिवि बलराम मिश्रा ,अधिशासी अभियंता जल संस्थान/आर.ओ देवराज तोमर, डीडीएमओ शार्दूल गुसाई सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

एक और बैंक आया जिला प्रशासन के रडार पर; डीएम ने काटी आरसी, कभी भी हो सकता है सील; नीलाम, ठप्प जानिए सभी समाचार

पंचायत चुनाव में पहली बार वोट करने को युवा उत्साहित।* *देहरादून जिले के पंचायत क्षेत्रों में 18 से 20 उम्र के 38371 युवा पहली बार करेगें वोट* *देहरादून 13 जुलाई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के लिए […]

You May Like