HTML tutorial

एक मोबाइल लुटेरा  गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

एक मोबाइल लुटेरा  गिरफ्तार
देहरादून। मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से लूटा गया मोबाइल व लूट में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गयी है। आरोपी नशे का आदी है जिसने नशापूर्ति के लिए पहले भी अपने साथी सहित चेन लूट की एक और घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अब उसके साथी की तलाश में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती 2 जुलाई को थाना नेहरू कॉलोनी में आयुष चमोली पुत्र राजेश चमोली निवासी मोथरोवाला ने एक तहरीर देकर बताया गया था कि वह अपने घर से ठाकुर चैक मोथरोवाला की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से अज्ञात स्कूटी सवार व्यक्ति उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि उक्त घटना का आरोपी क्षेत्र में देखा गया है। जिस पर पुलिस ने तत्काल बताये गये स्थान बाईपास फ्लाई ओवर के नीचे से घटना में शामिल आरोपी को लूटे गये मोबाइल व घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शायन शेख पुत्र खुर्शीद निवासी उमंग विहार, ब्राह्मणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून बताया। बताया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वह पूर्व में भी अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वही आरोपी की तलाश की जा रही है।

Next Post

राजकीय शिक्षक संघ उत्तरकाशी ने किया क्लस्टर विद्यालय योजना का विरोध।* *निर्देशक माध्यमिक शिक्षा को ज्ञापन प्रेषित।*

  *राजकीय शिक्षक संघ उत्तरकाशी ने किया क्लस्टर विद्यालय योजना का विरोध।* *निर्देशक माध्यमिक शिक्षा को ज्ञापन प्रेषित।* उत्तरकाशी: कलस्टर विद्यालय योजना के विरोध मे राजकीय शिक्षक संघ जनपद शाखा उत्तरकाशी द्वारा विरोध दर्ज करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी के माध्यम से निदेशक माध्यमिक शिक्षा को ज्ञापन प्रेषित किया। […]

You May Like