टिहरी/दिनांक 03 जुलाई 2025,
“जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रस्ताव करे तैयार”

गुरुवार 3 जुलाई, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनपद के सभी निर्माणाधीन विभागों को निर्देश दिये है कि जनपद के जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण योजनाओं/आपदा से सम्बन्धित प्रस्ताव/आंगणन तैयार कर विभागाध्यक्ष/शासन स्तर पर प्रशासनिक/वित्तीय स्वीकृति हेतु प्रेषित किये जाते हैं, उनका विवरण जिला कार्यालय टिहरी गढ़वाल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरज शर्मा को निर्धारित प्रारूप पर एक सप्ताह के भीतर प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराये जाएं।
जनता का है कहना सबका साथ ,सबका विकास, और सबका विश्वास प्रधान सेवक के लिए राजेंद्र पर रखना!!

हेल्प लाइन 1098, द्वारा ऋषिकेश के भिक्षावृत्ति बाहुल्य क्षेत्र गरुड़ चट्टी पुल,लक्ष्मण झूला पुल, त्रिवेणी घाट व इंद्रमणी बडोनि चौक मे भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु जन जागरुकता अभियान चलाया गया।

जिसमें जन मानस को भिक्षा न देने , बाल श्रम, बाल विवाह रोक थाम, नशा मुक्ति अभियान चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 का प्रचार प्रसार किया गया। जिसमें कि डीसीपीयू, चाइल्ड हेल्प लाइन, आसरा ट्रस्ट और एएचटीयू के कार्मिक उपस्थित थे
देश विदेश मे निशुल्क जनता के सुझाव, उसके समाधान समाचार पहुंचाने के लिए दान , शुभ कामना, बधाई के लिए सहयोग करना चाहते हैं paytm मो . no. 9456334283
पर भेजने का कष्ट कीजिये!!

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने कहा कि विभागाध्यक्ष/शासन स्तर से उक्त प्रस्ताव/आंगणन की स्वीकृति की प्रक्रिया में अत्यधिक समय व्यतीत न हो, जिस कारण जनपद के महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलम्ब होगा, इसलिए सम्बन्धित अपने-अपने विभागान्तर्गत जनहित से जुड़े ऐसे महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रस्ताव/आंगणन जो स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित किये गये हैं उनकी सूचना उपलब्ध कराएं ताकि प्रकरणों पर अग्रिम कार्यवाही की जा सकेगी।
आगे पढ़ें
टिहरी/दिनांक 03 जुलाई, 2025
‘‘अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद् नई टिहरी का वेतन रोका।‘‘
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा 29 जून, 2025 को टिहरी शहर के अन्तर्गत नालियां बन्द होने संबंधी शिकायतें प्राप्त होने पर नगर पालिका क्षेत्र नई टिहरी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नालियों की सफाई व्यवस्था सन्तोषजनक न पाये जाने पर उनके द्वारा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद टिहरी को उनके मोबाईल फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन स्विच ऑफ पाया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा 29 जून को उत्तराखण्ड के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद टिहरी गढ़वाल में बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत रेड अलर्ट जारी किया गया था। वहीं जिलाधिकारी द्वारा भी 12 जून को स्पष्ट निर्देश दिये गये थे कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी मानसून सत्र के दौरान अपने मोबाईल फोन स्विच ऑफ/नॉट रिचेबल ने रखकर चैबीस घण्टे ऑन/एक्टिवेट स्थिति में रखेंगे। निर्देशों का अनुपालन न करने पर ईओ नगरपालिका नई टिहरी संजय कुमार का स्पष्टीकरण तलब किया गया। उनके द्वारा निर्धारित तिथि के अन्तर्गत स्पष्टीकरण प्रस्तुत नही किया गया तथा 28 जून, 2025 से आतिथि तक कार्यालय/मुख्यालय में बिना सूचना के अनुपस्थित चले आ रहे है।
जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नई टिहरी संजय कुमार के माह जुलाई के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई गई है। वर्तमान में मानसून सत्र के दौरान निकाय के महत्वपूर्ण राजकीय कार्य बाधित्त न हो, इसलिए राजकीय/कार्यहित में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् चम्बा प्रशान्त कुमार को अग्रिम आदेशों तक नगर पालिका परिषद टिहरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आगे पढ़ें
टिहरी/दिनांक 03 जुलाई, 2025
‘‘मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ली कावड़ मेला की बैठक।‘‘
गुरुवार को हरिद्वार में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कावड़ मेला 2025 की तैयारियों को लेकर बैठक आहूत की गई। मुख्यमंत्री ने कावड़ मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी संबंधित जनपदों के अधिकारियों द्वारा यातायात, सुरक्षा, स्वस्थ्य, पेयजल, साफ-सफाई, प्रचार-प्रसार, अतिक्रमण आदि अन्य विषयों को लेकर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जनपद टिहरी गढ़वाल से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कावड़ मेले में सभी को जोड़ते हुए एकीभाव से कावड़ यात्रा को सुरक्षित, सुविधाजनक, आदर्श एवं सफल बनाने को कहा। कावड़ यात्रा मार्गों पर स्लाइड जोन को चिन्ह्ति कर आवश्यक कार्रवाही करने, मेले का प्रचार-प्रसार करने, एकीकृत प्रणाली से सूचनाओं का आदान- प्रदान करने, श्रद्धालुओं/यात्रियों की सुविधा हेतु वैकल्पिक मार्गों एवं सड़कों के मोड़ो पर साइनेज एवं रूट प्लान लागने, घाटों पर सुरक्षात्मक उपाय, वाहन व्यवस्था तंत्र मजबूत करना, विभागों, मानसून सीजन के दृष्टिगत सम्भावित आपदाओं को लेकर चेतावनी निर्गत करना, सोशल मीडिया/डिजिटल मीडिया पर निगरानी रखते हुए भ्रामक सूचनाओं/अफवाहों का चिन्ह्किरण कर तत्काल उनका खण्डन करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाने, उपद्रवियों पर शिकंजा कसने, कूड़ा प्रबन्धन को लेकर प्लान बनाकर कार्य करने, ड्रग्स फ्री/नशामुक्ति हेतु होर्डिग्स, बैनर, पैम्पिलेट, स्टीकर आदि के माध्यम से प्रचार करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके साथ ही महिला और बच्चों को लेकर विशेष सुरक्षात्मक उपाय करने, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ द्वारा समन्वय बनाकर कार्य करने, महिला सुरक्षा बलों की तैनाती, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था, प्लास्टिक मुक्त कावड़ यात्रा हेतु सभी श्रद्धालु/यात्रियों से कूड़ा निस्तारण अपील तथा हरिद्वार में जलभराव को लेकर सभी से सुझाव प्राप्त कर मास्टर प्लान बनाने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालु्/यात्रियों से यातायात के नियमों का पालन करने का आग्रह करते हुए यात्रा का पुण्य प्राप्त करने की बात कही।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत नीलकंठ और गंगोत्री कावड़ यात्रा मार्ग पर 14 पार्किंग है, जिनमें शौचालय, विद्युत एवं पानी की व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। पूर्णानन्द घाट, ओमकारानन्द घाट एवं शत्रुघ्न स्नान घाट में रिपेयर कार्य कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल टीम यूनिट और एम्बुलेंस की व्यवस्था कर ली गई है, मेडिकट टीमें भद्रकाली, रामझूला और तपोवन में तैनात रहेंगी। रामझूला पुल में क्षमतानुसार नियमित आवाजाही हेतु टीम तैनात रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा पोल और तारों का ठीक कर लिया गया है। पूर्ति विभाग द्वारा कावड़ क्षेत्र को तीन सेक्टर में बांटकर रेट लिस्ट लगाकर प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यातायात व्यवस्था हेतु वन-वे का प्लान बना लिया गया है तथा सुरक्षा बलों की तैनाती की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
वीसी के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम नरेन्द्रनगर को कावड़ यात्रा को लेकर व्यापार मण्डल, एसोसिएशन, विभागों एवं अन्य संबंधित स्टैक होल्डरों के साथ जल्द बैठक आहूत करवाने, ईओ मुनिकीरेती को कूड़ा प्रबन्धन को लेकर प्लान बनाने, पेयजल विभाग को पार्किंग एरिया में पेयजल व्यवस्था करने तथा जिला सूचना अधिकारी को प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये।
इस मौके पर सीएमओ डाॅ. श्याम विजय, एसडीएम नरेन्द्रनगर आशीष घिल्डियाल, डीएसओ मनोज डोभाल, अधिशासी अभियन्ता विद्युत अमित आनन्द, ईई लोनिवि नरेन्द्रनगर वी.के. मोगा, एआरटीओ सत्येन्द्र राज, ईओ नगरपालिका मुनिकीरेती अंकिता, डीडीएमओ बृजेश भट्ट, एएमए जिला पंचायत, ईओ नगरपंचायत तपोवन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
आगे पढ़ें
टिहरी/दिनांक 03 जुलाई, 2025
“त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जनपद टिहरी में विभिन्न पदों पर दूसरे दिन कुल 1231 नामांकन प्राप्त।”
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न विकास खंड क्षेत्रांतर्गत आज गुरुवार 3 जुलाई 2025 को द्वितीय दिन सदस्य ग्राम पंचायत हेतु 7467 पदों के लिए कुल 225 नामांकन प्रस्तुत किए गए, जिनमें भिलंगना और चंबा 28-28, देवप्रयाग 13, जाखणीधार 3, जौनपुर 80, कीर्तिनगर 35, नरेंद्रनगर 17, प्रतापनगर 15 और थौलधार में 6 नामांकन शामिल है।
प्रधान ग्राम पंचायत के 1049 पदों हेतु कुल 681 नामांकन प्रस्तुत किए गए, जिनमें विकासखंड भिलंगना 84, चंबा 53, देवप्रयाग 86, जाखणीधार 65, जौनपुर 100, कीर्तिनगर 108, नरेंद्रनगर 39, प्रतापनगर 113 और थौलधार में 33 नामांकन प्राप्त हुए।
सदस्य क्षेत्र पंचायत के 352 पदों हेतु कुल 290 नामांकन प्रस्तुत किए गए, जिनमें विकासखंड भिलंगना 30, चंबा 24, देवप्रयाग 28, जाखणीधार 23, जौनपुर 42, कीर्तिनगर 47, नरेंद्रनगर 17, प्रतापनगर 55 और थौलधार में 24 नामांकन प्राप्त हुए। वही सदस्य जिला पंचायत के 45 पदों हेतु 35 नामांकन प्रस्तुत किए गए।


