HTML tutorial

टिहरी की 7 गुड न्यूज़ DM की योग दिवस की तैयारियोें को लेेकर बैठक सम्पन्न

Pahado Ki Goonj
  • सूचना

कल दिनांक 12 जून, 2025 को खेल विभाग के भवन सभागार (निकट विकास भवन) नई टिहरी में दोपहर 1 बजे कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या द्वारा नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ती एवं आंगनबाड़ी सहायिका को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

जनता का  कहना है कि ऐसे कार्य कर्म मे जनता का धन खर्च न कर किसी गांव में मंत्री जाकर देखें कि  कितने  आंगन बाड़ी कार्य कर्ता गांव में रहती हैं कि शहर मे। इनके गांव में रहने से ही पलायन रुकेगा।

सभी पत्रकारगण महोदय उक्त अवसर पर आमंत्रित है।

जिला सूचना अधिकार

आगे पढ़ें

टिहरी/दिनांक 11 जून 2025

योग दिवस की तैयारियोें को लेेकर बैठक सम्पन्न।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल के निर्देशानुसार जिला विकास अधिकारी टिहरी मो. असलम ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जनपद मुख्यालय में प्रताप इंटर कॉलेज (पीआईसी) मैदान बौराड़ी में प्रातः 6.30 बजे से योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से योग दिवस को लेकर तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

जिला विकास अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मेटिंग, एलईडी स्क्रीन, साउण्ड सिस्टम की व्यवस्था हेतु अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को तथा जलपान व्यवस्था हेतु डीएसओ को इस्टीमेट उपलब्ध कराने को कहा। आयुर्वेद विभाग को बारिश के चलते योगाभ्यास कार्यक्रम के लिए दूसरे विकल्प के रूप में नगरपालिका का बारातघर (नियर सेंटर स्कूल) को रखने तथा सभी विभागों से समन्वय कर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही सूचना विभाग को फोटो-वीडियोग्राफी एवं प्रचार-प्रसार करने, नगरपालिका को साफ-सफाई करवाने, जल संस्थान को पेयजल की व्यवस्था करने को कहा गया।

बैठक में डीएसओ मनोज डोभाल, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि बौराड़ी योगेश कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, आयुर्वेद विभाग से डॉ. सिद्धी एवं डा. सतवीर रावत आदि अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

टिहरी/दिनांक 11 जून 2025

‘‘एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न।‘‘

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में मंगलवार को ब्लॉक सभागार कंडीसौड़ थौलधार में ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों के लिए ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं अन्य रेखीय विभागों के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठन, लखपति दीदी और स्वरोजगार से जुड़े उद्यमियों ने सक्रिय भागीदारी की।

इस मौके पर उद्यमिता के मूल सिद्धांत एवं आजीविका से उसका अंतर, पंजीकरण प्रक्रियाएं, ब्रांड को विकसित करने का कौशल, उद्यमिता जागरूकता एवं सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं की जानकारी, विपणन के अवसर एवं ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स की जानकारी प्रदान की गई। खंड विकास अधिकारी थौलधार ने ग्रामीणों को उद्यमिता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना टीम स्पोक टिहरी गढ़वाल के इंक्यूवेशन मैनेजर दिग्विजय सिंह एवं बिजनेस प्लानिंग डेवेलपमेंट एक्सपर्ट अनुभव थापा ने प्रतिभागियों को विभिन्न उद्यमिता विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यशाला में लगभग 38 स्वरोजगार से जुड़े प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना द्वारा भविष्य मे सहयोग देने हेतु पंजीकरण से संबंधित जानकारी भी एकत्रित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को प्रशिक्षण, प्रोत्साहन एवं आवश्यक संसाधनों से जोड़ना था। इस मौके पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवीका मिशन के ब्लॉक थौलधार के बीएमएम अमित सेमवाल भी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

टिहरी/दिनांक 11 जून 2025

‘‘जिलाधिकारी टिहरी ने फ्लाईबोर्ड जलक्रीड़ा गतिविधियों का किया उद्घाटन।‘‘

टिहरी गढ़वाल जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बुधवार को कोटी कालोनी पहुंचकर बोटिंग प्वाइंट का निरीक्षण और फ्लाईबोर्ड जलक्रीड़ा गतिविधियों का उद्घाटन किया।

उन्होंने बोटिंग प्वाइंट पर पर्यटकों की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट और पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश पर्यटन और टाडा के अधिकारियो को दिये। इसके साथ ही जल स्तर नीचे होने की स्थिति में पर्यटकों द्वारा अलग-अलग जगह से झील में आगमन को बंद करने हेतु येलो टेप लगाने तथा विभिन्न जगह पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश पुलिस और डीटीडीओ को दिए। जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को बोटिंग प्वाइंट पर सुरक्षा के दृष्टिगत श्रव्य संदेश की सुविधा सुनिश्चित करने, अवकाश के दिनों में स्वयं सेवक के जवानों को तैनात करने तथा सभी जलक्रीड़ा गतिविधियों के सेफ्टी ऑडिट कराने को कहा गया और निरंतर साफ सफाई से निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम अवधेश कुमार, जिलाध्यक्ष उदय रावत सहित बोट यूनियन के लोग एवं अन्य अधिकारीगण और जनमानस मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

टिहरी/दिनांक 11 जून 2025

आयुष विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित होने वाले ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से मनाने और जनपद में अलग अलग स्थानों पर योग दिवस के पूर्व के कार्यक्रम मनाने हेतु टिहरी गढ़वाल जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल द्वारा टिहरी गढ़वाल के सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया कि आयुष विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें और योग को अपने जीवन में सम्मिलित करने का प्रण लेकर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं। साथ ही ग्राम, तहसील, ब्लॉक एवं जिला स्तर के सभी अधिकारी कर्मचारी से अपील की इन कार्यक्रम में स्वयं भी प्रतिभागी करें और इन गतिविधियों में आयुष विभाग का यथासंभव सहयोग करें।

आगे पढ़ें

टिहरी/दिनांक 11 जून, 2025

“एक दिवसीय बैंकर्स अभिमुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन हुआ संपन्न”

“जनपद टिहरी के विभिन्न बैंक शाखाओ के 62 प्रबंधको ने प्रशिक्षण मे किया प्रतिभाग”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से आयोजित एक दिवसीय बैंकर्स अभिमुखीकरण कार्यशाला बुद्धवार को विकास भवन स्थित सभागार टिहरी मे संम्पन्न हुई।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने कार्यशाला मे कहा की जनपद की महिलाओ को स्वयं सहायता समूहो के माध्यम से आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा मे बैंको की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, बैंको को समय से सदस्यों को ऋण दिया जाना चाहिए, इस मौके पर परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने सभी बैंक प्रबंधको को बैंक सखियों के साथ समन्वय स्थापित कर समूह के ऋण स्वीकृत मे सहयोग की अपेक्षा की एवं नेशनल रिसोर्स पर्सन के. बी.दीक्षित द्वारा सभी बैंक प्रबंधको को एन.आर.एल.एम. के बैंक लिंकेज, वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेशन आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी!

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण वित्त समन्वयक चंद्रप्रकाश डंगवाल, केशव प्रताप, ज्योति सहित विभिन्न बैंक से लोग उपस्थित रहे।

पहाड़ों की गूँज हिंदी राष्ट्रीय सा समाचार पत्र ukpkg.com pkgnews24.com न्यूज पोर्टल वेव चैनल का सभी सनातनियों 🙏🏻प्रणाम

व्यास पीठ पर शादी में नोटो की माला नहीं चढ़ाने कृपा कर उतने रुपये व्यास पीठ और वर वधु को खुला कर दें तब बाजार में नोटो की माला की लूट से जहाँ बचेंगे वहीं छोटे नोट चलन के लिए मिलेंगे

हम❤️से धर्म की पवित्र पुस्तक में वर्णित शब्द ब्रह्म की महिमा कम अपने प्रचार प्रसार के लिए करने वाले लोगों से और उनके अनुयाइयों से अनुरोध है कि कलश यात्रा में ९ वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को सामिल कीजये। और देवता के पश्वा के साथ साथ मन्दिर समिति, आयोजन समिति के मर्द कलश लेकर चले । बाकी आप बहुत महिलाओं को सामिल कर कुछ महिलाओं को अपने धर्म मे रहने से पवित्र काम के आयोजन मे कलश ले कर जाने में परहेज नहीं कर ती है। हमे अपने आप घर में ही कह कर  उनको रोकना है। ५० वर्ष की महिलाओं को सामिल किया जाय। नही रोकने पर यज्ञ नहीं करने के साथ साथ विश्व में क्या क्या होगा इसका प्रमाण  गांव शहर में आपदा, लडाई के रुप देख रहे हैं। इस लिए धन की प्राप्ति को महत्व न दे धर्म को बचाये रखने का प्रयास कीजिये 🙏🏻 जीत मणि पैन्यूली संपादक, पूर्व संरक्क श्री बद्री नाथ केदार नाथ मन्दिर समिति कर्म चारि संघ। 

आगे पढ़ें

टिहरी/दिनांक 11 जून, 2025

विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के तहत न्याय पंचायत गराकोट के ग्राम लामरीधार में कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग, टिहरी गढ़वाल द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

किसान गोष्ठी में प्रगतिशील कृषक प्रेमचन्द्र कुमाई द्वारा अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि के रूप में डा० एनएस यादव अधिष्ठाता औद्यानिकी विश्वविधालय भरसार द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर प्रेमचन्द कुमाई ने कहा कि किसानों को सरकारों द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। डा० एन०एस०यादव अधिष्ठाता औद्यानिकी विश्वविधालय भरसार उपस्थित कृषकों को कृषि विभाग की एंव उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी गयी।
कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, नई टिहरी पवन कुमार काला द्वारा उपस्थित कृषकों को विभागीय योजनाओ, एवं उनके अनुदान के बारे में जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गयी। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी ।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक कृषि अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत द्वारा कृषि विभाग में चलने वाली समस्त योजनाओं के बारे में एवं खरीफ की फसलों के बुवाई के सम्बन्ध में उपस्थित कृषकों को उपयोगी जानकरी दी वहीं सुनीता शाह सहा०कृषि अधिकारी द्वारा कृषि विभाग में संचालित एन०एफ०एस०एम० योजना एंव पी०एम०किसान सम्मान निधि योजना के लाभ लेने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक शीला शुक्ला ने उद्यान विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ड्रैगनफूट की खेती एवं पॉली हाऊस लगाकर बेमौसमी सब्जी का उत्पादन कर आय बढ़ानें की सलाह दी। कृषि विज्ञान केन्द्र रानीचौरी के डा० आलोक येवाले तथा डा० सचिन कुमार द्वारा उपस्थित कृषकों को जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा के घरेलू उपाय के बारे में एंव ऐसी फसलों के उत्पादन की सलाह दी गयी जिन्हें जंगली जानवर नुकसान नहीं करते के बारे में जानकारी दी।

पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी श्री साकेत आनन्द द्वारा पशुपालन विभाग में संचालित योजनाओं के बारे कृषकों को उपयोगी जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा कृषकों को कृषि निवेशों एवं छोटे कृषि यंत्र निर्धारित अनुदान पर वितरित कर लाभान्वित किया गया।

इस मौके पर कृषि विभाग से राजेश कुमार, अंकुर कुमार, विकास चौहान, अनुभव राज, मयंक रूडोला, नितिश शर्मा, अनुज बिष्ट सहित क्षेत्रीय किसान एवं सम्बन्धित विभागीय कार्मिक उपस्थित थे ।

आगे पढ़ें

https://www.facebook.com/share/v/19czt5uydS/

हिन्दुओं के धर्मशास्त्रों को काल्पनिक कहने का अधिकार न्यायालय को भी नहीं।
– शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सन्दर्भ में कही गयी बात पर शङ्कराचार्य जी की प्रतिक्रिया

अपने बारे में गलत होने पर पत्रकारों को गलती प्रकाशित करने के लिए कहते हैं। धन्य हो शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती  १००८ महाराज जी को

 

Next Post

CA राजेश्वर पैन्यूली सह -संयोजक ,आर्थिक प्रकोष्ठ एवम प्रवक्ता( पैनिलिस्ट) बीजेपी उत्तराखण्ड को विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों और संस्कृत के विद्वानों ने सम्मानित किया

दिल्ली ११ जून, नई दिल्ली के वसंत विहार स्थित ललित महाजन सरस्वती बाल विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में CA राजेश्वर पैन्यूली, सह -संयोजक ,आर्थिक प्रकोष्ठ एवम प्रवक्ता( पैनिलिस्ट) बीजेपी उत्तराखण्ड अखिल भारतीय संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित होकर देशभर से आए संस्कृत शिविरार्थियों और विद्वानों से मुलाकात की। […]

You May Like