HTML tutorial

महिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को वन विभाग की टीम ने  किया ढेर

Pahado Ki Goonj
महिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को वन विभाग की टीम ने  किया ढेर
रुद्रप्रयाग। देर रात जिले के जखोली स्थित मखेत गांव में महिला को मारने वाले गुलदार को वन विभाग की टीम ने ढेर कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को देर शाम महिला अपने घर के समीप बगीचे में निराई-गुडाई कर रही थी। तभी गुलदार ने हमला कर दिया।  रामेश्वरी देवी जब तक वह कुछ समझ पाती, गुलदार ने उनकी गर्दन को दांत व नाखून से बुरी तरह से जख्मी कर दिया और घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। करीब 7.30 बजे जब उनका बेटा चंद्रशेखर दुकान से घर पहुंचा तो मां को आवाज लगाई, कोई जवाब नहीं मिलने पर बुजुर्ग पिता से पूछा।उन्होंने बताया कि वह खेत में गई थी जिससे वह खेत पर पहुंचा, वहां उसकी नजर खेत में बिखरे खून पर पड़ी। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की। महिला का शव खेत से लगभग दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला।  गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि दस दिन पहले भी गुलदार ने एक महिला को मार दिया था, लेकिन वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। 30 मई को डांडा गांव में रूपा देवी (59) को भी गुलदार ने घर के पास खेत में काम करते समय मार दिया था। वहीं 25 फरवरी को भी देवल गांव में गुलदार ने बुजुर्ग महिला को मार दिया था। ग्रामीणों के कडे़ तेवर देखने के बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई और देर रात गुलदार को ढेर कर दिया गया।
Next Post

उत्तराखंड में रेल हादसे की बड़ी साजिश विफल

   रेल हादसे की बड़ी प्लॉटवर्क गेमप्ले में । उत्तराखंड में असामाजिक तत्वों द्वारा रेल दुर्घटना का प्रयास किया गया है। यह मामला लालकुआं-काशीपुर रेलमार्ग पर हुआ। रेल पलटाने की साजिश का समय-समय पर खुलासा होने से रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार लालकुआं काशीपुर […]

You May Like