HTML tutorial
HTML tutorial

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच की जिला कार्यकारिणी का कारवाँ धारचूला पहुँचा

Pahado Ki Goonj

कर्मचारी, अधिकारी एवं अध्यापकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच की जिला कार्यकारिणी का कारवाँ आज सीमांत विकास खंड धारचूला पहुँचा। इस मौके पर धारचूला विकास खंड की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
यहाँ डाक बंगला परिसर में संगठन के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र लुंठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपस्थित सभी जागरूक कर्मचारी/अधिकारी/अध्यापकों ने एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली करने की मांग की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव नेगी ने नई पेंशन योजना की तमाम कुरीतियों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी ने बैठक में उपस्थित सभी साथियों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील की। इस मौके पर गठित धारचूला विकास खंड की कार्यकारिणी में


गिरधर सिंह रौतेला को अध्यक्ष, अरविंद सिंह को उपाध्यक्ष आरती बिष्ट को महिला उपाध्यक्षा, आन सिंह बिष्ट को सचिव, योगेश कुमार को उपसचिव एवं पंकज बिष्ट कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक का संचालन मूनाकोट विकास खंड के अध्यक्ष दीपक राज जोशी ने किया। बैठक में तमाम कर्मचारी एवं अध्यापक साथी मौजूद थे।

Next Post

हम पावन महीने की शुरुआत को मूर्खता दिवस कह रहे हैं

हम पावन महीने की शुरुआत को मूर्खता दिवसकह रहे हैं अप्रैल फूल” किसी को कहने से पहले इसकी वास्तविक सत्यता जरुर जान ले.!! पावन महीने की शुरुआत को मूर्खता दिवस कह रहे हैं !पता भी है क्यों कहते है अप्रैल फूल (अप्रैल फुलका अर्थ है – हिन्दुओ का मूर्खता दिवस).ये नाम […]

You May Like