HTML tutorial

Goodnews,समान नागरिक संहिता कानून लागू करने पर विधान सभा मंगलोर में आयोजित की गई धन्यवाद रैली प्रदेश की मुख्य खबरे एक साथ पढ़ें

Pahado Ki Goonj

*मुख्यमंत्री ने ‘हिन्द दी चादर’ नाटक मंचन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग*

*गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित हुआ नाट्य मंचन*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित नाटक ‘हिन्द दी चादर’ के मंचन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उत्तराखण्ड सिक्ख कोऑर्डिनेशन कमेटी एवं श्री गुरू तेग बहादुर चैरिटेबल चिकित्सालय द्वारा नाटक ‘हिन्द दी चादर’ का मंचन कार्यक्रम दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर देहरादून में किया गया।

मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय बलिदान और धर्मरक्षा के योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने उस समय प्राणों की आहुति दी, जब देश की संस्कृति, आस्था और आत्म सम्मान पर संकट गहराया हुआ था। उन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी को ‘हिन्द दी चादर’ यूं ही नहीं कहा गया। उन्होंने राष्ट्र की एकता, धर्म की स्वतंत्रता और सामाजिक समरसता के लिए सर्वाेच्च बलिदान दिया। उनका साहस, बलिदान और उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

मुख्यमंत्री ने कह कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार सिख समाज के हितों की रक्षा तथा उनके धार्मिक स्थलों के विकास हेतु प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने करतारपुर कॉरिडोर, श्री हरमंदिर साहिब को एफसीआरए पंजीकरण, वीर बाल दिवस की घोषणा, 1984 दंगा पीड़ितों को न्याय और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना जैसे निर्णयों का उल्लेख करते हुए उन्हें ऐतिहासिक बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस को राज्यभर में भव्य रूप से मनाने हेतु दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब तक 12.5 किलोमीटर लंबे रोपवे का कार्य प्रगति पर है, जिससे श्रद्धालुओं को 45 मिनट में यात्रा सुलभ होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नाटक के आयोजकों और कलाकारों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस मंचन के माध्यम से युवा पीढ़ी को हमारे गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास किया गया है। यह नाटक केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि एक सजीव प्रेरणा का स्रोत है।

इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री स. मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक श्री विनोद चमोली, श्री गुरूदेव सिंह, नाटक मंचन के आयोजक एवं कलाकार उपस्थित थे।
आगे पढ़ें
*समान नागरिक संहिता कानून लागू करने पर विधान सभा मंगलोर में आयोजित की गई धन्यवाद रैली।*

*धन्यवाद रैली में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल*

*धन्यवाद रैली में उमड़ा जनसैलाब*।
*मुख्यमंत्री रैली में खुद ट्रैक्टर चलाकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे*

*धन्यवाद रैली में शामिल आम जनमानस पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा*

*महाराजा महेंद्र प्रताप स्नातक महाविद्यालय खेल मैदान नारसन पहुंचने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत*

प्रदेश में समान नागरिकता सहिता कानून लागू करने पर धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। रैली का आयोजन चौधरी ओमपाल ढाबा लिब्बरहेडी से स्वीटी फार्म लिब्बरहेडी तक किया गया | रैली में मुख्यमंत्री खुद ट्रैक्टर चलाकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

कार्यकम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिकता संहिता कानून लागू करने पर संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ भीमराव अंबेडकर का सपना साकार किया है जिसमें सभी वर्गों एवं धर्मो के लिए एक समान कानून लागू किया गया है | देश में उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है।उन्होंने कहा कि मंगलौर विधानसभा में जो मेरे सम्मान में धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया है वह मेरा स्वागत एवं सम्मान नहीं है बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंड वासियों का सम्मान है, उन्होंने रैली में भीषण गर्मी में शामिल हुए सभी महिलाओं, बुजुर्गों,युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों का शामिल होने पर सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है तथा किसानों के हित के लिए कई महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए गए है,जिसमें किसान सम्मान निधि,किसानों को उचित मूल्य एवं किसानों की फसलों का बीमा,किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड की धनराशि 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गई है।
उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए 14 हजार करोड़ की 7 नई परियोजना पर कार्य प्रारंभ किया जा रहा है, साथ हीं किसानों को बागवानी के क्षेत्र में 80%प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा की गेहूं की खरीद में  20 रुपए प्रति कुंतल का बोनस दिया जा रहा है एवं गन्ने के रेट में भी 20 रुपए प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की गई है साथ ही 1200 करोड़ की लागत से नई सेब नीति,कीवी नीति,ड्रैगन फ्रूट नीति जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं लागू कर रहे है।

* भ्रष्टाचार करने वाले पर किया जाएगा कड़ा प्रहार*

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार करने वाले को कतई बख्शा नहीं जाएगा| भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों एव कार्मिकों के विरुद्ध कड़ी करवाई कि जाएगी | उन्होंने कहा कि हरिद्वार जमीन घोटाले मामले पर बड़ी करवाई करते हुए आईएएस एवं पीसीएस अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की गई है।

*मुख्यमंत्री द्वारा मंगलौर विधानसभा के लिए की गई घोषणा।*
आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र मंगलौर ग्राम सभा लिब्बरहेडी में महाराजा सूरजमल के नाम से खेल स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा साथ ही विधानसभा मंगलौर में सर्की रजवाहे की पटरी जो मंगलौर से गुरुकुल, लंढौरा बाईपास (हरचंदपुर ) के पुल तक सड़क पक्की की जाएगी।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा,पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद,जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ मधु सिंह और कार्यक्रम के संयोजक /पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना के द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन विनय रोहिला,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल,श्यामवीर सैनी,शोभाराम प्रजापति, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल साथ ही सभी ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख एवं सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल,अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी रुड़की प्रेमलाल, लक्ष्मी राज चौहान सहित जनप्रतिनिधि,भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

आगे पढ़ें

*सब स्टेशन हमारे; इलाका हमारा; जनमन हमारे: डीएम*

*मजबूरी मौनता निष्क्रियता: दून प्रशासन का परिचय नहीं; सेवाएं बाधित करने वाले पर लगेगा एस्मा: डीएम*

*कोई भी कर्मचारी वर्ग इतना बाहुबल नहीं; कि जनमन को आवश्यक सेवाओं से रख सके वंचित: डीएम*

*मा0 सीएम के सख्त निर्देश: जनमानस के साथ अन्याय; किसी कीमत पर ग्राहय नहीं:*

*हमारे होते हुए जिले में महिला, बुजुर्ग, बच्चों पर विद्युत संकट स्वीकार्य नहीं : डीएम*

*200 मीटर परिधि में धरना प्रदर्शन किया प्रतिबंधित, उल्लंघन पर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज के निर्देश*

*विद्युत आपूर्ति तो करा ही लेंगे हम: डीएम*

*प्रशासन को आभास है भलीभांति;अपनी शक्तियां भी दायित्व भी : डीएम*

*भयादोहन की स्थिति में विद्युत आपूर्ति करना आता है हमें: डीएम*

*जिला प्रशासन ने विद्युत विभाग को कराया जन के प्रति उनकी जिम्मेदारी एवं प्रशासन की शक्तियों का आभास*

*देहरादून दिनांक 08 जून 2025, * जिलाधिकारी सविन बंसल ने विद्युत विभाग के जूनियर अभियंताओं द्वारा कार्य बहिष्कार/हड़ताल किए जाने की प्राप्त हो रही सूचनाओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग को तलब करते हुए जनसामान्य को विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न न हो इसके कड़े निर्देश दिए। इस संबंध में जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जनहित के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा विद्युत विभाग को प्रशासन की मनसा से स्पष्ट अवगत करा दिया है। जिला प्रशासन के अधीक्षण अभियंता विद्युत को हड़ताल/कार्य बहिष्कार करने वाले अभियंताओं की उपस्थिति की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

*जिलाधिकारी ने पुलिस को 200 मीटर परिधि में धरना प्रदर्शन प्रतिबंध, का परिपालन करवाने व उल्लंघन पर पुलिस को प्राथमिक की दर्ज करने के निर्देश दिए।*

आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए विद्युत आपूर्ति को बनाए रखने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। डीएम ने निर्देश दिए कि आपात स्थिति हेतु कंट्रोल रूम 24×7 क्रियाशील रहे और किसी भी विद्युत आपूर्ति बाधा की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी जाए। विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी प्रकार की लापरवाही, जानबूझकर बाधा अथवा अनुशासनहीनता की स्थिति में संबंधित कर्मचारियों/अधिकारियों के विरुद्ध सेवा नियमों के अंतर्गत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। हड़ताल में भाग लेने वाले कार्मिकों द्वारा बिजली आपूर्ति बाधित करने की दशा में उनके विरुद्ध एस्मा (ESMA) अधिनियम के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तेवर तल्ख रखते हुए सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी अभियंता एवं कर्मचारीगण अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए विद्युत सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करें और जनहित को सर्वोपरि रखें।

*डीएम ने कहा सब स्टेशन हमारे; इलाका हमारा; जनमन भी हमारे, अधिकारियों को कहा मजबूरी मौनता निष्क्रियता: दून प्रशासन का परिचय नहीं है, सेवाएं बाधित करने वाले पर लगेगा एस्मा लगने के निर्देश। उन्होंने कहा कोई भी कर्मचारी वर्ग इतना बाहुबल नहीं; कि जनमन को आवश्यक सेवाओं से वंचित रखे। मा0 सीएम के सख्त निर्देश हैं कि जनमानस के साथ अन्याय; किसी कीमत पर ग्राहय नहीं होगा। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि हमारे होते हुए जिले में महिला, बुजुर्ग, बच्चों पर विद्युत संकट स्वीकार्य नही है डीएम ने 200 मीटर परिधि में धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित, करने तथा उल्लंघन पर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त संदेश देते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति तो करा ही लेंगे हम। प्रशासन को अपनी शक्तियां व दायित्व भलीभांति ज्ञात हैं। भयोदोहन की स्थिति में जिला प्रशासन को विद्युत आपूर्ति करना आता है। जिला प्रशासन ने विद्युत विभाग को जन के प्रति उनकी जिम्मेदारी एवं प्रशासन की शक्तियों का भी आभास कराया।*

उप मुख्य अधिकारी कार्मिक उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन ने डीएम को लिखे पत्र में बताया कि जून 2025 को ऐसोसिएशन ने कारपोरेशन मुख्यालय में अधिक संख्या में इकट्ठा होकर मानव संसाधन कार्यालय, कार्यालय प्रबन्ध निदेशक में नारे बाजी की तथा इसके पश्चात ऐसोसिएशन के सदस्यों द्वारा मुख्यालय स्थित महाप्रबन्धक (विधि) कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर नारे बाजी की तथा मानव संसाधन स्कन्ध के अधिकारी के साथ गाली-गलौच की व उनके निजी समान की छीना-झपटी, अनर्गल टिप्पणी व अभद्र व्यवहार कर आंदोलन से तनावपूर्ण परिस्थिति उत्पन्न की गयी, जिससे कारपोरेशन मुख्यालय के विभागीय कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई।

आंदोलन कार्यक्रम से कार्यरत कार्मिकों / अधिकारियों के मुख्यालय में आने-जाने में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है तथा भविष्य में प्रदेश में सुचारू विद्युत व्यवस्था बनाये रखने में व्यवधान उत्पन्न होने की सम्भावना है। आंदोलन कार्यक्रम से कारपोरेशन मुख्यालय (विक्टोरिया क्रास विजेता गबर सिंह ऊर्जा भवन, कांवली रोड़, देहरादून) में तनावपूर्ण स्थिति को दृष्टिगत रखते हुये सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु उचित संख्या में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश पुलिस को दिए । साथ ही डीएम ने मुख्यालय परिसर की सीमा से 200 मीटर से भीतर किसी भी तरह का धरना प्रदर्शन प्रतिबन्धित किया है।

आगे पढ़ें

*जल संकट, कमी, समस्या का प्रोएक्टिव मोड में हो समाधान, हर घर तक निर्बाध जारी रहे शुद्ध पेयजल आपूर्ति: -डीएम*

*जनमन को न हो पानी की समस्या, लाइन क्षतिग्रस्त होने पर टैंकर से, घोडे-खच्चर से कैसे भी पहुंचाए पानी, बजट की नहीं कमी।*

*डीएम के निर्देश, हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति, जिला प्रशासन की प्राथमिकता*

*20 अप्रैल से कंट्रोल रूम 24×7 तैनात कार्मिक, अब तक मिली 128 शिकायत, 125 निस्तारित।*

*देहरादून 08 जून, 2025*
मा0 मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन तत्परता से जुटा है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रहे है। डीएम के निर्देश पर पेयजल सप्लाई से जुडे 07 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से जिला कंट्रोल रूम में तैनात किए गए है और डे-टू-डे पेयजल समस्याओं का त्वरित निस्तारण जारी है। विगत 14 अप्रैल से लेकर 04 जून तक पेयजल की 128 शिकायतें मिली है, जिसमें से 125 शिकायतों का समाधान कर पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

मेंहूवाला क्लस्टर पेयजल योजना पर अंबीवाला मुख्य मार्ग पर पानी लिकेज होने की समस्या पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए अंबीवाला में उपभोक्ता के व्यक्तिगत कनेक्शन से पानी लिकेज हो रहा था, जिसको मौके पर ही ठीक कर दिया गया है। कृष्णापुरम माजरी माफी में गंदे पानी की शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि पाइपलाइन में मिट्टी जमा हो रखी थी, जिसकी सफाई करके शुद्ध पेयजलापूर्ति सुचारू कर दी गई है।
वहीं “ओंकार रोड़ के मकानों में एक सप्ताह से गंदा पानी” के सम्बन्ध में  बताया कि पेयजल संयोजन पुरानी क्षतिग्रस्त पीवीसी पाइप लाईन से होने के कारण गंदे पानी आ रहा था। वर्तमान में समस्याग्रस्त क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पेयजल लाईन के स्थान पर नई पेयजल लाईन बिछा दी गयी है और पेयजल लाईन के अन्र्त्तसंयोजन हेतु लोक निर्माण विभाग से रोड़ कटिंग की अनुमति मांगी गई है। रोड कटिंग की अनुमति मिलने पर अन्र्तसंयोजन कर उक्त गली में गंदे पानी की समस्या स्थायी रूप से दूर किया जाएगा।  प्रभावित उपभोक्ताओं को अभी टैंकरों के माध्यम से शुद्ध जलापूर्ति की जा रही है।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

आगे पढ़ें

देहरादून 8 जून। मोदी सरकार के शानदार 11 साल पर आयोजित कार्यक्रमों के संदर्भ में आज भाजपा की प्रदेश मीडिया और सोशल मीडिया टीम की महत्वपूर्ण बैठक हुई है। इस दौरान प्रदेश

महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने विकसित भारत के अमृतकाल में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने का आग्रह किया।

बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय से संचालित इस वर्चुअल बैठक में 9 जून से 9 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया टीम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 जून को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा की पत्रकार वार्ता के साथ इस अभियान की शुरुआत होगी। प्रदेश में 10 जून को देहरादून में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और 11, 12 जून को सभी जिलों में सांसदों, मंत्रियों, विधायकों एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मीडिया के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया जाएगा। इसी तरह बैठक में प्रत्येक जिले में होने वाली प्रबुद्ध जन मीट और 12 से 16 जून तक मंडल स्तर पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा की तैयारियों पर चर्चा की गई। वहीं शहरों में शक्ति केंद्र अनुसार मोहल्ला चौपाल और गांव में पंचायत चौपाल में जनसहभागिता के साथ विकसित भारत संकल्प लिए जाने की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही विधानसभा स्तर पर होने वाले बहुउद्देशीय पंजीकरण शिविर का लाभ अधिक से अधिक लोगों को हो, उसके लिए मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका सुनिश्चित की गई। वहीं डिजिटल प्रतियोगिता के तहत सभी जिलों में वीडियो एवं चित्रात्मक ग्राफिक्स इवेंट और प्रदर्शनी की कार्ययोजना तैयार की गई।

इस अवसर अपने संबोधन में श्री अजेय कुमार ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ आगे बढ़ रहा है। विगत 11 वर्षों में देश में विकास और विरासत को लेकर अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। ढांचागत विकास, औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, जन कल्याण, सामाजिक सुधार सभी क्षेत्रों में भारत आज तेजी से बदल रहा है। हमें केंद्र सरकार के 11 वर्ष और राज्य सरकार की उपलब्धियां को मंडल एवं बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचना है। उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए मीडिया एवं सोशल मीडिया की भूमिका को बेहद अहम बताते हुई सौ फीसदी योगदान का आह्वाहन किया।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान द्वारा संचालित इस वर्चुअल बैठक में पार्टी मुख्यालय से प्रदेश महामंत्री श्री खिलेंद्र चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी श्री नवीन ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, राजीव तलवार, करुण दत्ता शामिल हुए। वहीं प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, श्रीमती मधु भट्ट, श्रीमती कमलेश रमन, श्रीमती हनी पाठक, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी, श्री मानिक निधि शर्मा, डाक्टर देवेंद्र भसीन, राजेश्वर पैन्यूली, डाक्टर आर पी रतूड़ी समेत जिला मीडिया प्रभारी, मीडिया पैनलिस्ट एवं सोशल मीडिया पदाधिकारी वर्चुअली बैठक में शामिल हुए।

आगे पढ़ें

 

*आज दिनाँक 8/06/2025 को दुर्गा ज्योतिष कार्यालय ढालवाला ऋषिकेश में अखिल भारतीय पैन्यूली महासभा कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक अध्यक्ष

श्री राजेन्द्र प्रसाद पैन्यूली जी की अध्यक्षता में आहूत की गई , जिसमें स्मारिका के सम्बन्ध में विशेष चर्चा की गई ,!* *साथ ही श्री भगवती प्रसाद पैन्यूली पुत्र स्व०श्री बिहारी लाल पैन्यूली जल बोर्ड आन्ध्रप्रदेश की सुदीर्घ सेवानिवृति पर समिति की कार्यकारिणी द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया ,,!!*। *बैठक में बिश्लमणि पैन्यूली, सम्पूर्णनन्द पैन्यूली, दिनेश प्रसाद पैन्यूली ,पीताम्बर दत्त पैन्यूली, दिवाकर पैन्यूली, रमेश चन्द्र पैन्यूली शास्त्री , नित्यानन्द पैन्यूली आदि सदस्य उपस्थित रहे,!*

आगे देखें
https://www.facebook.com/share/v/1Dn6fEtqVA/?mibextid=WC7FNe

आगे पढ़ें

 

 

ट्रैक्टर की स्टेयरिंग पर सीएम धामी: जनता से जुड़कर ही होता है सच्चा नेतृत्व*

*जहाँ पसीना बहता है, वहीं भविष्य फलता है – हरिद्वार में सीएम धामी का कर्मयोगी अवतार – लिब्बरहेड़ी की धरती पर जननेता की सादगी और संकल्प की मिसाल*

*समानता की राह, सेवा का संकल्प – सीएम धामी का हर कदम जनता के नाम – UCC से लेकर ट्रैक्टर तक, जनभावनाओं से जुड़ा नेतृत्व*

*नेता नहीं, जनसैनिक हैं धामी – खेत, गांव, संविधान और संकल्प सब साथ लेकर चल रहे हैं” – नए उत्तराखंड के निर्माण में एक सच्चा, व्यवहारिक और संवेदनशील नेतृत्व*

*लिब्बरहेड़ी, हरिद्वार में सीएम धामी का ऐतिहासिक रोड शो और ट्रैक्टर यात्रा जनता से जुड़ाव और किसानों के सम्मान का अनोखा संदेश*

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद के लिब्बरहेड़ी में भव्य रोड शो और जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेकर प्रदेशवासियों को एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी राजनीति का केंद्र बिंदु जनता और ज़मीन से जुड़ाव है। इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान सीएम धामी न केवल मंच से जनता को संबोधित करते दिखाई दिए, बल्कि खुद ट्रैक्टर चलाकर प्रदेश के किसानों के कठिन परिश्रम के प्रति आभार भी व्यक्त कर रहे थे।

*ट्रैक्टर की सवारी: संदेशों से भरपूर एक क्षण*

मुख्यमंत्री धामी ने जब पारंपरिक मंच से उतरकर ट्रैक्टर की स्टेयरिंग संभाली, तो सड़क पर उत्साह की लहर दौड़ गई। किसान, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा – सभी यह दृश्य देखने को उमड़ पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा: किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। जब मैं ट्रैक्टर चलाता हूं, तो यह केवल एक ड्राइव नहीं, बल्कि हमारे अन्नदाता भाइयों के परिश्रम को नमन करने का एक छोटा-सा प्रयास है। इस दृश्य ने यह स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री का नेतृत्व केवल योजनाओं और घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर उतरकर सहभागी बनना उनकी शैली का अभिन्न अंग है।

*समान नागरिक संहिता पर जनसंवाद*

लिब्बरहेड़ी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हाल ही में उत्तराखंड में लागू की गई समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनता का आभार प्रकट करना और इस ऐतिहासिक कानून के महत्व को जनमानस तक पहुंचाना था। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा: UCC न किसी मजहब के खिलाफ है और न किसी वर्ग के। यह समानता, न्याय और पारदर्शिता का मूल आधार है। यह वही सपना है जिसे बाबा साहब डॉ. आंबेडकर ने संविधान निर्माण के समय देखा था। यह कानून प्रदेश की एकता, भाईचारे और नागरिकों के समान अधिकारों की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

*गांव, किसान और युवा — यही है धामी सरकार की प्राथमिकता*

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया, जिनमें किसानों को आधुनिक खेती के लिए तकनीकी प्रशिक्षण, युवा उद्यमियों के लिए स्टार्टअप योजनाएं, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और सड़कों व स्वास्थ्य सेवाओं का उन्नयन शामिल हैं। उन्होंने कहा: हमारा लक्ष्य सिर्फ विकास करना नहीं, बल्कि विकास को गांव-गांव और व्यक्ति-व्यक्ति तक पहुंचाना है।

लिब्बरहेड़ी की इस यात्रा ने साबित कर दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नेतृत्व केवल शासकीय सीमाओं में बंधा नहीं है। वे एक जननेता हैं, जो न केवल सुनते हैं, बल्कि जमीन पर उतरकर भागीदारी भी निभाते हैं। ट्रैक्टर की सवारी हो या समान नागरिक संहिता पर जनसंवाद — हर पहलू यह दर्शाता है कि उत्तराखंड एक नए युग की ओर अग्रसर है, जहां विकास और संवेदना दोनों साथ चलती हैं।

Next Post

उत्तराखण्ड के लोक साहित्य को डिजिटल स्वरूप में किया जाएगा संरक्षित – मुख्यमंत्री

*उत्तराखण्ड के लोक साहित्य को डिजिटल स्वरूप में किया जाएगा संरक्षित – मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री ने कहा दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान प्रदान करेगी राज्य सरकार* *उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाएगा उत्तराखण्ड भाषा संस्थान* *प्रदेश में भेंट स्वरूप बुके के बदले बुक का प्रचलन शुरु करने पर जोर* उत्तराखण्ड […]

You May Like