HTML tutorial
HTML tutorial

कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की सुरक्षा के इंतजामों का ऑडिट

Pahado Ki Goonj

रामनगर, नैनीताल : कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में बाघों के संरक्षण और सुरक्षा के इंतजाम कितने पुख्ता हैं, विशेषज्ञ इसकी बारीकी से परख करेंगे। सीटीआर में सिक्योरिटी ऑडिट के लिए ग्लोबल टाइगर फोरम (जीटीएफ) का दल सोमवार को यहां पहुंच गया। जो पांच दिनों तक यहां  बाघों की सुरक्षा के इंतजामों की जानकारी जुटाएगा।

सीटीआर के उप निदेशक अनिल वर्मा के अनुसार जीटीएफ हर साल सिक्योरिटी ऑडिट करती है। इसके तहत बाघों की सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की जांच पड़ताल की जाएगी। सीटीआर के कालागढ़, हल्दूपड़ाव, ढिकाला, गर्जिया आदि क्षेत्र में टीम स्थलीय भ्रमण कर गश्त का जायजा लेगी। विशेषज्ञों का दल आखिरी दिन यानि 23 फरवरी को अधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लेगा।

टीम में यूपी के पूर्व पीसीसीएफ वीके पटनायक, एसपी यादव, देबो दत्ता व डब्ल्युडब्ल्युएफ से जुड़े क्रिसपियन बेरलो शामिल हैं।

ऑडिट के प्रमुख बिंदु

– कार्बेट टाइगर रिजर्व में गश्त की वर्तमान स्थिति

– गश्त करने वाले कर्मियों को वर्दी उपलब्ध है या नहीं

– सुरक्षा के लिए आवश्यक संसाधन व स्टॉफ है या नहीं

– अवैध शिकार रोकने के इंतजामों की क्या है स्थिति

– मुकदमे लड़ने के लिए वकील हैं या नहीं

– बाघों के शिकार के मामलों की वर्तमान स्थिति

Next Post

अगले चौबीस घंटे में चारधाम में बारिश और बर्फबारी की संभावना

देहरादून : मौसम विभाग का पूर्वानुमान यदि सही निकला तो उत्तराखंड में मौसम करवट बदल सकता है। सूबे के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में देहरादून में जहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं […]

You May Like