HTML tutorial

देर रात मसूरी से देहरादून आ रही कार खाई में गिरी,दो की मौत देहरादून।  

Pahado Ki Goonj

देर रात मसूरी से देहरादून आ रही कार खाई में गिरी,दो की मौत
देहरादून।

देर रात मसूरी मार्ग पर देहरादून आ रही कार खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात मेजर अंशुमान त्रिखा ने फोन पर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और दो लोगों को बाहर निकाला, लेकिन दोनों की जान जा चुकी थी। मृतकों की पहचान सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष और कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व. कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड देहरादून के रूप में हुई। उसके बाद आगे की कार्यवाही के लिए शवों को मोर्चरी कोरोनेशन भिजवाया गया ।
घटनाक्रम के अनुसार हादसे का शिकार हुए तीनों लोग मसूरी गए थे। लौटते समय उनकी कार ग्लोगी के पास खाई में गिर गई। इस दौरान इनमें से एक युवक छिटकर खाई के पास झाडियों में गिरकर घायल हो गया। जबकि खाई में गिरे दो लोगों की मौत हो गयी।

Next Post

पिटबुल डॉग ने किया बुजुर्ग महिला पर हमला,आईसीयू में भर्ती

 पिटबुल डॉग ने किया बुजुर्ग महिला पर हमला,आईसीयू में भर्ती देहरादून। पछवादून के हर्बटपुर क्षेत्र में बंशीपुर की एक दुकान में बैठी बुजुर्ग महिला पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। […]

You May Like