HTML tutorial

पंच केदारों में द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुले

Pahado Ki Goonj

रुद्रप्रयाग। पंच केदारों में द्वितीय केदार के नाम से विश्व

विख्यात और सुरम्यी मखमली बुग्यालों के बीच बसे भगवान मद्महेश्वर के कपाट वेद ऋचाओं व मंत्रोच्चारण के साथ खोल दिए गए हैं। इस मौके पर 667 तीर्थ यात्री कपाट खुलने के साक्षी बने. साथ ही पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर विश्व शांति व समृद्धि की कामना की। भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलते ही यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है।
21 मई को ब्रह्म बेला पर गौंडार गांव में मदमहेश्वर या मद्महेश्वर धाम के प्रधान पुजारी शिवलिंग ने पंचांग पूजन के तहत अनेक पूजाएं संपन्न कर भगवान मदमहेश्वर समेत तैंतीस कोटी देवी-देवताओं का आह्वान किया। जिसके तहत सुबह 5 बजे भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी गई। फिर भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली गौंडार गांव से कैलाश के लिए रवाना हुई।
भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर गौंडार गांव समेत विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भक्तों ने पुष्प, अक्षत्रों से अगुवाई की. साथ ही लाल-पीले वस्त्र अर्पित कर लोगों ने मनौतियां मांगी। भगवान मदमहेश्वर की डोली ने विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद देते देव दर्शनी पहुंचकर विश्राम किया। सुबह 11 बजे मदमहेश्वर धाम के भंडारी मदन सिंह पंवार और विशाम्बर पंवार ने धाम से शंख ध्वनि देकर डोली को धाम आने का निमंत्रण दिया। जिस पर डोली धाम के लिए रवाना हुई। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ने धाम पहुंचकर मुख्य मंदिर की तीन परिक्रमा की. साथ ही सहायक मंदिरों में शीश नवाया।

मेहमान युवकों ने पठानपुरा मोहल्ले के युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता तब तक मामला बहुत बढ़ चुका था। इस हमले में समर पुत्र समरदराज, ओवैस पुत्र रशीद, सलमान और समद पुत्र समरदराज घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस. जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने समर को मृत घोषित कर दिया। साथ ही ओवेश की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार ने बताया मामले में तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Post

सीएम हेल्पलाइन - मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से पूछा आपका काम हुआ कि नहीं

सीएम हेल्पलाइन – मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से पूछा आपका काम हुआ कि नहीं? *सीएम हेल्पलाइन की सक्रियता जांचने के क्रम में सीएम ने शिकायतकर्ताओं से की बातचीत* *सीएम ने पिछली बैठक में विभागों के लिए तय की थी डेडलाइन, अब सभी शिकायतों का समाधान हुआ* सीएम हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज […]

You May Like