HTML tutorial

बारातियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी,तीन की मौत कई घायल,बढ सकती हैं मृतकों की संख्या ।

Pahado Ki Goonj
  1. Ko

बारातियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी,तीन की मौत कई घायल,बढ सकती हैं मृतकों की संख्या ।

नैनीताल। जिले के दूरस्थ क्षेत्र ओखलकांडा में सोमवार को बारातियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों के मरने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है।
जानकारी के मुताबिक ओखलकांडा क्षेत्र में कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर एक बारातियों से भरा बोलेरो वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन में कई लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
घायलों को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला और दो पुरुष को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार अन्य लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है, जो हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने हादसे को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ओखलकांडा क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। लेकिन जिला प्रशासन अब तक सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। दुर्गम क्षेत्रों में बदहाल सड़कों, सुरक्षा दीवारों की कमी और नियमित निरीक्षण न होने के चलते ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।

Next Post

स्नान घाटों पर चोरी करने वाले अंतर्राजीय गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार एसपी ने पुलिस टीम को दिया गया पांच हजार रूपये का पुरस्कार ।

स्नान घाटों पर चोरी करने वाले अंतर्राजीय गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार एसपी ने पुलिस टीम को दिया गया पांच हजार रूपये का पुरस्कार । उत्तरकाशी। मदन पैन्यूली  स्नान घाटों पर चोरी करने वाले अंतर्राजीय गिरोह के छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख रूपये […]

You May Like